फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवांस हो गए मास्साब, अब दिमाग से नहीं बैटरी से चलते हैं...

Fri, 31 Aug 2018 02:48 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Keeko Robots
चीन के स्कूलों में माहौल खुशनुमा होता है। यहां हर दिन क्लास में एक 'नन्हा' खिलौना आता है, उन्हें कहानियां सुनाता है, पहेलिया सुझाता है और सवाल भी पूछता है। यही नहीं जब बच्चे सवालों के सही जवाब देते हैं तो उसकी आंखों में दिल की आकृति उभर आती है।
विज्ञापन

2 of 4
Keeko Robots
इस खिलौनेनुमा टीचर का नाम है कीको। मूल रूप से यह एक रोबोट है जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया। वर्तमान में चीन के 200 स्कूलों में इसकी सेवा ली जा रही है। शियामेन जीटोंग टेक्नोलॉजी ने इसे बनाया है।
विज्ञापन

3 of 4
Keeko Robots
कीको रोबोट का दिमाग पांच साल के बच्चे जितना है। फिलहाल यह किंडरगार्टेन के छात्रों को ही पढ़ा रहा है। यह ह्यूमन रोबोट है। यानी ऐसा रोबोट जो इंसानों जैसी प्रतिक्रियां दे सके। इसकी लंबाई 60 सेंटीमीटर है।
विज्ञापन

4 of 4
Keeko Robots
हालांकि, स्कूलों ने यह आश्वस्त किया है कि कीको के आ जाने से शिक्षकों का पद खत्म नहीं होगा। कीको केवल सहायक का काम करता है। जब भी वह क्लास में होता है, टीचर भी वहां मौजूद रहता है। कंपनी का कहना है कि वह जल्द कीको का अपडेटेट वर्जन लॉन्च करने जा रहा है, हालांकि, उसका नाम फिलहाल तय नहीं किया गया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें