फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरिक्ष में जापान करने जा रहा ये बड़ा आविष्कार, सपना पूरा होते ही बदल जाएगी दुनिया

Wed, 05 Sep 2018 12:22 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
d
अंतरिक्ष में जापान बड़ा आविष्कार करने जा रहा है। माना जा रहा है कि अगर ये आविष्कार सफल रहा तो दुनिया में इतिहास रच जाएगा। जी हां, इसके लिए जापान की एक टीम जी तोड़ मेहनत में लगी हुई है। दरअसल, जापान इन दिनों टीम स्पेस ऐलिवेटर बनाने के लिए काम कर रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
d
मीडिया रिपोर्टों की मानें तो इसी महीने इसका ट्रायल भी होना है। यह विश्व का पहला ऐसा प्रयोग है जिसमें अंतरिक्ष में ऐलिवेटर का इस्तेमाल किया जा रहा है। शिंजोका विश्विद्यालय की रिसर्च टीम ने इस ऑपरेशन के परीक्षण के उपकरण बनाए हैं। अगले हफ्ते  जापान की स्पेस एजेंसी तानेंगशिमा इसके जरिए एच-2B रॉकेट का लॉन्च कर सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
d
टेस्टिंग ऑपरेशन में एक छोटे आकार के ऐलिवेटर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें एक बॉक्स होगा जो सिर्फ 6 सेंटिमीटर लंबा, तीन सेंटिमीटर चौड़ा और तीन सेंटिमीटर ऊंचा है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो भविष्य में भी अंतरिक्ष में दो मिनी सैटेलाइट्स के बीच 10 मीटर तक का केबल लगाया जा सकेगा। ऐसा पहले नहीं किया जा सका है इसलिए स्पेस में इसे बड़ा कदम माना जा रहा है।

4 of 5
d
आपकी जानकारी के लिए बता दें यह विश्व का पहला ऐसा प्रयोग है जिसमें अंतरिक्ष में ऐलिवेटर यूज किया गया है। इस ऑपरेशन पर बारीकी से नजर बनाए रखने के लिए सैटेलाइट में कैमरे भी लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
space
गौरतलब हो इसका आइडिया 1895 में रूस के वैज्ञानिक कॉन्स्टानटिन तॉसिलकोवास्की ने पैरिस में आइफिल टावर देखने के बाद दिया था। इसके लगभग एक सदी बाद ऑर्थर सी क्लार्क ने अपने उपन्यास में भी इस विचार को दोहराया था। इसके बावजूद तकनीकी बाधाओं के कारण इस दिशा में कोई बड़ी प्रगति नहीं हो सकी है। लेकिन जापान के इस ऑपरेशन के साथ ही माना जा रहा है कि जरूर बड़े बदलाव का दौरा आने वाला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें