कभी सुना था ऐसे इंसान के बारे में जिसके अंदर मर्द और स्त्री दोनों के ही जननां हों? इस लड़के ने 22 सालों तक लड़कों की तरह जिया, पर अब पूरी तरह से औरत बनने जा रहा है।
विज्ञापन
सोफिया
2 of 9
- फोटो : daily mail
ये एक ऐसा मामला है जिसके बारे में कम ही लोग जानते होंगे। हमारी दुनिया में औरत, मर्द और किन्नर यानी के ट्रांसजेंडर तो होते हैं। पर हम में ही एक और तरह के लोग होते हैं जिनकी संख्या दुर्लभ है।
विज्ञापन
सोफिया
3 of 9
- फोटो : daily mail
इन्हें मेडिकल साइंस ने हरमोफ्रोडाइट का नाम दिया है। ये वो जीव होते हैं जिनके अंदर पुरुष और स्त्री दोनों के ही जननांग होते हैं। ये जानवरों में कुछ आम सा है, लेकिन लोगों में नहीं। इंसानी भाषा में इन्हें इंटरसेक्स भी कहा जाता है।
सोफिया
4 of 9
- फोटो : daily mail
न्यू साउथ वेल्स के नोरा में रहने वाली सोफिया यंग को उम्र के 22 साल एक लड़के की तरह बिताना पड़ा। आठ-नौ साल की उम्र से ही सोफिया को पता लग गया था कि उनके सेक्शुअल ओरिएंटेशन के साथ कुछ अलग है। वो पूरी तरह से लड़की भी नहीं हैं और लड़का भी नहीं।
विज्ञापन
सोफिया
5 of 9
- फोटो : daily mail
आठ साल की उम्र में ही उन्हें पेडू का दर्द होने लगा था। जब उनके माता-पिता ने डॉक्टरों को दिखाया, तो पता चला कि सोफिया के अंडाशय अलग तरह से उनके शरीर में हैं। एक बड़ा तो एक छोटा। जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ रही थी, उनके लड़का और लड़की दोनों के ही जननांग भी बढ़ रहे थे। 22 साल की उम्र आते-आते सोफिया का गुप्तांग इतना बड़ा हो गया कि उनके मां-बाप को उनकी परवरिश एक लड़के की तरह करना बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
सोफिया
6 of 9
- फोटो : daily mail
उन्होंने सोफिया का नाम बदलकर हैरिसन रख दिया। इस बीच सोफिया को अपने नाम से लेकर हैरिसन तक के सफर में बहुत कुछ सहना पड़ा। उसका जीवन कभी खुशी से भरा हुआ नहीं था। उसे अपने अस्तित्व को ही लेकर अंदर ही अंदर जूझना पड़ता था।
विज्ञापन
सोफिया
7 of 9
- फोटो : daily mail
उसके कोई दोस्त भी ना बन सके। लेकिन इन सब के बावजूद उसने हार हीं मानी और अब पूरी तरह से एक महिला बनने का फैसला लिया है। वो अपनी जेंडर करेक्शन सर्जरी करवाना चाहती हैं।
सोफिया
8 of 9
- फोटो : daily mail
वो खुद को एक महिला ही महसूस करती हैं और इसलिए उन्होंने मॉडलिंग भी शुरू कर दी है। मॉडलिंग से जुटने वाले रुपयों से वो अपनी सर्जरी करवाना चाहती हैं।
वो अपनी हालत से परेशान होकर छह बार आत्महत्या की भी कोशिश कर चुकी थीं। पर अब नहीं। उन्होंने अब खुद की मदद करने का फैसला ले लिया है। उनके लिए मॉडलिंग का सफर भी आसान नहीं रहा है। पर वो जिंदगी के लिए सकारात्मक हैं।