रोबोट को और बेहतर बनाने के लिए वैज्ञानिकों ने एक नई खोज की है। उनका मकसद रोबोट को ऐसी शक्ति देना है ताकि वह इंसानों से कंधे से कंधा मिलाकर सारे काम और आसानी से कर सकें। इस नई खोज से रोबोट किसी भी काम को बिना झटके लगे इंसानों की तरह आराम से कर सकेंगे।
विज्ञापन
2 of 4
robot
रोबोट में अगर कुछ दिक्कत आ जाती है तो उसे ठीक करना मुश्किल हो जाता है। इसी समस्या का समाधान करने के लिए अमेरिका के कार्नेगी मेलन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने रिसर्च की। शोधकर्ताओं की रिसर्च का मकसद रोबोट की त्वचा को थोड़ा मोटा करना था। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर रोबोट सरफेस डेमेज और इलेक्ट्रिकल फेलियर की वजह से खराब हो जाते हैं।
विज्ञापन
3 of 4
robot car
ऐसे में शोधकर्ता चाहते थे कि इन दोनों चीजों की पोलेमर कोटिंग की जाए। इसी मकसद से शोधकर्ताओं की टीम ने माइक्रोड्रोपलेट्स इंजेक्शन के जरिए गैलियम इंडियम आधारित धातु को उसकी तारों की सतह पर पहुंचाया, ताकि वह पहले से ज्यादा मुलायम हो जाए।
उदयपुर में लाया गया रोबोट 'नाउ'
- फोटो : amar ujala
यह मूल रूप से यह सेल्फ हीलिंग मटीरियल है जो ठोस और तरल के बीच का है। इस वजह से रोबोट आसानी जहां-तहां मुड़ सकेगा। सिर्फ इतना ही नहीं हीलिंग मैटीरियल के चलते उसके खराब होने की संभावना भी कम हो जाएगी। खास बात ये कि रोबोट खुद अपनी मरम्मत भी कर पाएंगे। सेल्फ हीलिंग मटीरियल को बस एक्टिवेट होने के लिए हीट की जरूरत होती है।