जल्द ही जाम से उबरने के लिए हवा में उड़ने वाली टैक्सी आ रही है। अगर इस बात पर कोई शक हो तो एक बार यह आर्टिकल जरूर पूरा पढ़ें। आपका शक यकीन में बदल जाएगा...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
demo
एक रिपोर्ट की माने तो उबर कंपनी के सीईओ ने इस बात की घोषणा की है। अब एयर टैक्सी की उनकी बात पर कितना यकीन किया जाए यह यह कह पाना फिलहाल मुश्किल लग रहा है।
असल में उड़ने वाली कार पर बहुत पहले से काम हो रहा है लेकिन अभी तक यह सपना साकार नहीं हो सका है क्योंकि ये कंपनियां टेस्टिंग की प्रक्रिया को पास नहीं कर पाई।
विज्ञापन
3 of 4
demo
फिलहाल, उबर कंपनी के सीईओ ने कहा है कि आसमान पर इस कंपनी की टैक्सियां जल्द ही लोगों को नजर आएंगी। उन्होंने कहा कि वे आने वाले पांच से छह सालों में अपनी इस सुविधा को सामने लाने का इरादा रखते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें 'उबर' एप से टैक्सी बुक करने की सुविधा देने वाली कंपनी है। कहा जा रहा है कि इस कंपनी ने उड़ने में सक्षम टैक्सियों के विकास की संभावनाएं तलाशने के लिए, अमेरिका के प्रमुख अंतरिक्ष संगठन नासा से हाथ मिलाया है।
चौंकाने वाली बात यह है कि इसका किराया सामान्य टैक्सी जितना ही होगा।
कंपनी ने दावा किया की उसकी पहले घोषित की गई ‘एयर टैक्सी’ पायलट योजना में लॉस एंजिलिस भी भागीदार होगा। वैसे एलए पहला शहर नहीं है इससे पहले इस योजना में डलास फोर्ट-वर्थ, टेक्सास और दुबई भी शामिल हो चुके हैं। अब 2020 तक अमेरिका के कुछ शहरों में एयर कार की सेवा प्रयोगिक तौर पर शुरू करने के लक्ष्य के साथ काम शुरू करने की बात सामने आई है।