फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप जानते हैं आपकी दवा भी आपको बीमार कर सकती है, पढ़ें ये चौंकाने वाली रिसर्च

Sat, 17 Mar 2018 09:03 AM IST
पूनम सिंह
विज्ञापन
1 of 6
Medicine
क्या आपको मालूम है कि आपकी बीमारी की दवा आपको और बीमार भी बना सकती है? विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ दवाओं का बार-बार सेवन करने से आप किसी अन्य समस्याओं का शिकार बन सकती हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 6
Medicine
बुखार कम करने के लिए पेरासिटामोल या एंटीबायोटिक। दर्द के लिए ब्रुफेन। छोटी-मोटी समस्या होने पर अक्सर खुद से कुछ दवाओं का सेवन करते हैं। आपने भी महसूस किया होगा कि बुखार की प्रचलित दवा एंटीबायोटिक खाने के बाद शरीर का तापमान कम तो हो जाता है, लेकिन नींद खूब आती है। इसी तरह कफ सीरप भी नींद लाने में मददगार होते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि आपकी बीमारी की दवा आपको और बीमार भी बना सकती है। अगर बिना सोचे-समझे उस दवा को बार-बार लें, तो उसके सेवन से आप कुछ और गंभीर समस्याओं का शिकार बन सकते हैं। 


 
विज्ञापन

3 of 6
Medical Shop
उदाहरण के लिए, एस्पिरिन की गोली खाने से पेट में कुछ गड़बड़ महसूस होता है, तो वहीं कुछ एंटी-एलर्जिक दवाओं के सेवन से सुस्ती आती है। दूसरी तरफ, ताकत देने वाले स्टेरॉइड्स लीवर पर असर डालते हैं। ऐसी ही कुछ अन्य दवाओं के सेवन से कई लोगों को अक्सर नींद आती रहती है। दवा का यह साइड इफेक्ट मरीज में कई सालों तक बना रहता है। लेकिन मरीज इस बात से अनजान रहते हैं। 
 

4 of 6
Stomach pain
यह साइड इफेक्ट, सिर्फ एंटीएलर्जिक और एस्पिरिन दवा से ही नहीं, खांसी, जुकाम और बुखार के इलाज के लिए ली जाने वाली एंटीबायोटिक दवाओं से भी होता है। इस तरह की एंटीबायोटिक दवाओं से बैड कोलेस्ट्रोल के स्तर पर इजाफा भी होता है। अमेरिका की 'व्हेन डॉक्टर डोंट लिसन' की एमडी लीना वेन बताती हैं कि कानून को नजरअंदाज करते हुए दवा कंपनियां दवा से संबंधित जानकारियों को दवा के लेवल पर नहीं देती हैं। इसलिए अगली बार किसी बीमारी के उपचार के लिए दवा का सेवन करना हो, तो कोई भी दवा बिना डॉक्टर की सलाह के न लें। डॉक्टर से बेझिझक दवा के साइड इफेक्ट के बारे में जरूर पूछें। आखिर सवाल आपकी सेहत का है।

 
विज्ञापन

5 of 6
Doctor's advice
अमेरिका में एडवर्स इवेंट डॉट कॉम एक ऐसी ही वेबसाइट है, जहां साइड इफेक्ट की 5.6 मिलियन रिपोर्ट्स हैं, जिन्हें डॉक्टर, नर्स, दवा विक्रेता और रोगियों ने एफडीए को भेजा है। इस वेबसाइट पर दूसरे रोगी अपने साइड इफेक्ट के सिमटम एंटर करके यह जान सकती हैं कि यह किस दवा का प्रभाव होगा? भारत में दवाओं के प्रति बढ़ती जागरूकता से जल्द ही यहां भी ऐसे एप्लीकेशन आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
pharmaceutical company
हालांकि, सरकार की तरफ से कुछ गाइइलाइन भी दिए गए हैं, मगर लोगों की इसमें खास जागरूकता नहीं है। इस वजह से लोग बिना सोचे-समझे ही कोई भी दवा लेने लगते हैं। अगर आपको डॉक्टर ने कोई दवा कुछ निश्चित समय के लिए लेने के लिए कहा है, तो उसे नजरअंदाज न करें। और हां, जब भी डॉक्टर आपको कोई दवा दें, तो उस दवा से होने वाले साइड-इफेक्ट के बारे में जरूर जानें। इस संबंध में आप डॉक्टर से जानकारी ले सकती हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें