फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5वीं पास शख्स ने बना दिया ऐसा अनोखा मकान, देखकर बड़े-बड़े इंजीनियर भी रह गए हैरान

Mon, 13 Aug 2018 10:12 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
moveable house
अनुभव का कोई विकल्प नहीं होता है। इस बात को सहुल हमीद ने साबित कर दिखाया। मकान बनाने की जिस तकनीक को सीखने के लिए इंजीनियरिंग के छात्र सालों कॉलेज में बिता देते हैं, वह एक पांचवी पास शख्स ने बिना किसी पेशेवर ट्रेनिंग के सीख लिया।
विज्ञापन

2 of 5
moveable house
चेन्नई के मेलापुदुवक्दी गांव के रहने वाले सहुल पैसे कमाने सऊदी अरब चले गए। वहां उन्होंने 20 साल तक काम किया। मजदूरी करते-करते उन्होंने घर बनाने और उसकी नींव डालने की तमाम आधुनिक तकनीक सीखी। जब वह घर लौटे तो उन्होंने परिवार को अपनी एक दिली तमन्ना बताई।
विज्ञापन

3 of 5
Sahul Hameed
सहुल हमीद ऐसा घर बनाना चाहते थे जिसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सके। ऐसे अनोखे घर के बारे में सुनकर घर वाले हैरान थे। उन्हें यह आइडिया बकवास लगा। उन्हें डर था कि कहीं घर कमजोर ना हो जाए। मगर सहुल को खुद पर भरोसा था। उन्होंने 25 लाख की रकम के साथ अपने सपने की नींव डाली

4 of 5
raft fitting foundation
सहुल हमीद ने राफ्ट फिटिंग तकनीक का इस्तेमाल किया। उन्होंने 90 सेंटीमीटर की मोटाई और  1,080 स्क्वेयर फुट के स्लैब से घर की नींव डाली। स्लैब के नीचे लोहे के रॉलर डाले जिसके सहारे घर को मोड़ा जा सके। घर के ग्राउंड फ्लोर पर तीन बेडरूम और फर्स्ट फ्लोर पर दो बेडरूम बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sahul Hameed
राफ्ट फाउंडेशन तकनीक का इस्तेमाल उन इलाकों में घर बनाने के लिए किया जाता है जहां बालू, कंकड़ और चूना पत्थर वाली जमीन हो। इस घर को बने आठ साल हो गए, मगर अभी भी मजबूती के साथ खड़ा है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस तकनीक से बने घर भूकंपरोधी भी होती हैं। जैसे ही सहुल के इस अनोखे घर के बारे में खबर फैली,मदुरई,देवकोट्टाई, रामेश्वरम के इंजीनियरों ने खुद आकर यह घर देखा और सहुल से टिप्स लिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें