फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्लभ बीमारी के कारण बच्चे की आंते शरीर के बाहर निकलीं

Fri, 01 Apr 2016 06:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : dailymail
ईश्वर भी कैसे कैसे चमत्कार करता है! क्या आप यकीन कर पाएंगे कि इस बच्चे के जन्म के वक्त सारी आंते शरीर के बाहर थीं। लेकिन 'जाको राखे साइयां मार सके न कोई'। एसेक्स के रहने वाले क्लो और जेक बानयार्ड को तो यही लगा था कि वो अपने इस बच्चे को इतनी गंभरी बीमारी के बाद हमेशा के लिए खो देंगे, लेकिन डॉक्टरों ने कड़ी कोशिशों के बाद उसे बचा ही लिया। ये काम इतना आसान नहीं था।
विज्ञापन

बच्चे की आंते शरीर से बाहर

2 of 7
- फोटो : dailymail
बच्चे का नाम फ्रैंकी बानयार्ड है। फ्रैंकी को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने के लिए उसकी बाहर निकली हुई आंतों को पॉलीथीन में लपेट कर ढका गया। डॉक्टरों ने बताया कि ये एक दुर्लभ बीमारी है जिसके कारण बच्चे के शरीर में अबडॉमिनल वॉल पूरी तरह बन नहीं पाई।
विज्ञापन

बच्चे की आंते शरीर से बाहर

3 of 7
- फोटो : dailymail
फ्रैंकी की मां क्लो का कहना था कि उन्हें अपने बच्चे को गोद में खिलाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा है जब तक उसका इलाज चला। बच्चे के छठवें ऑपरेशनों के बाद हालत ठीक होना शुरू हुई। जबकि कुल 9 ऑपरेशन किए गए और तब जाकर उसकी आंते शरीर के अंदर की जा पाईं। 

बच्चे की आंते शरीर से बाहर

4 of 7
- फोटो : dailymail
क्लो कहती हैं कि फ्रैंकी वाकई चमत्कारी बच्चा है। 9 ऑपरेशनों के बाद भी वो मजबूत है और दिन ब दिन मजबूत होता जा रहा है।
विज्ञापन

बच्चे की आंते शरीर से बाहर

5 of 7
- फोटो : dailymail
असल में ये बच्चा प्रीमेच्योर है और 6 हफ्ते पहले ही पैदा हो गया था। डॉक्टरों ने बताया था उसे गैस्ट्रोशाइसिस है। ये ऐसी बीमारी है जो 3000 में से किसी एक बच्चे को होती है। ऐसा तब होता है जब गर्भ में रहते हुए बच्चे का पेट पूरी तरह आकार नहीं ले पाता।
 
विज्ञापन

बच्चे की आंते शरीर से बाहर

6 of 7
- फोटो : dailymail
प्रेगनेंसी की शुरुआत में आंते अंबिकल कॉर्ड के अंदर बनती हैं और कुछ हफ्तों बाद पेट के अंदर चली जाती हैं। लेकिन गैस्ट्रोशाइसिस की स्थिति में एबडॉमिनल वॉल आकार नहीं ले पाती इसलिए आंते शरीर के बाहर ही बनने लगती हैं औऱ बच्चा पैदा होता है तो बाहर ही दिखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे की आंते शरीर से बाहर

7 of 7
- फोटो : dailymail
अच्छी बात ये है कि अब 6 महीनों का हो चुका फ्रैंक इतने ऑपरेशनों के बाद ठीक है और साधारण जिंदगी जी पाएगा। लेकिन फिर भी कई चीजों का ख्याल रखना जरूरी है। उसका एक खास दूध है और उसे वही पिलाया जाता है। जरूरी है कि पुरा ध्यान रखा जाए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें