ये मेडिकल साइंस के चमत्कार के कुछ ऐसे मामले हैं जिनके बारे में सुनकर दंग होना तो तय ही है। डॉक्टर कैसे नामुमकिन को भी मुमकिन कर देते हैं, इन मामलों से समझा जा सकता है।
विज्ञापन
हैरतअंगेज सर्जरी
2 of 6
- फोटो : oddee
जेमी हिल्टन पूर्व सुंदरी रह चुकी हैं। एक एक्सीडेंट के बाद उनकी खोपड़ी गंभीर रूप से चोटिल हो गई थी। यूं कहें कि एक्सीडेंट के बाद उन्होंने खोपड़ी का हिस्सा गंवा ही दिया था। डॉक्टरों ने जेमी की खोपड़ी को वापस सिर पर लगा देने की बात कही। उन्होंने उस टूटे हिस्से को जेमी के पेट में कुछ दिनों के लिए सिल दिया ताकि वो शरीर के अंदर पोषित होता रहे। उन्हें जब लगा कि जेमी के दिमाग की सूजन कम हो गई है, तब उन्होंने पेट से खोपड़ी के हिस्से को निकालकर वापस सही जगह लगा दिया।
विज्ञापन
हैरतअंगेज सर्जरी
3 of 6
- फोटो : oddee
चीन के हेनान प्रांत के जेंगजाउ में रहने वाली नौ साल की मिंग ली का एक्सीडेंट हो गया था। स्कूल जाते हुए उसका हाथ एक ट्रैक्टर के नीचे आ गया था। डॉक्टरों ने बताया कि ली के हाथ अब इस लायक नहीं बचे हैं कि उसे फौरन ही वापस जोड़ा जा सके। लेकिन अगर उसके टूटे हाथ को तीन महीनों तक शरीर के किसी हिस्से में रखकर उस तक खून की पहुंच और पोषण दिया जाए, तो वापस उसे ठीक जगह लगाया जा सकता है। उन्होंने ली के हाथ को निकालकर पैर में सिल दिया। इससे वो अंदर ही अंदर ठीक होता रहा। तीन महीनों बाद ठीक वैसा ही किया गया जैसा सोचा गया। लेकिन ली को पूरी तरह से ठीक होने के लिए अभी आने वाले दो सालों में दो ऑपरेशन और करवाने होंगे।
हैरतअंगेज सर्जरी
4 of 6
- फोटो : oddee
अब जानिए तेरह साल के डूगन स्मिथ का किस्सा। डूगन को बोन कैंसर था। 2008 में डॉक्टरों को सर्जरी से उसकी एक जांघ और घुटना काटना पड़ा। उन्होंने डूगन की रोटेशन-प्लास्टी की जिसमें घुटने के निचले हिस्से को उल्टा कर जांघ से जोड़ दिया जाता है। डूगन को बास्केटबॉल और बेसबॉल खेलना पसंद था। पैर 180 डिग्री घुमा दिए जाने के बाद वो फुटबॉल या स्कीइंग कुछ भी कर सकता था। उसका ये ऑपरेशन ओहियो के जेम्स कैंसर अस्पताल में हुआ।
विज्ञापन
हैरतअंगेज सर्जरी
5 of 6
- फोटो : oddee
चीन में डॉक्टरों ने एक और कमाल कर दिखाया। एक शख्स की आधी कटी उंगली को पेट में रखकर उसको बर्बाद होने के बचाया। बीस साल का वांग योंगजून की उंगली लकड़ी काटते हुए कट गई थी। जब तक उसे डॉक्टरों ने पास ले जाया गया तब तक उंगली की चमड़ी और पेशियां भी लगभग खत्म हो गई थीं। उन्होंने वांग की कटी उंगली को उसके पेट में सिल दिया ताकि उस तक खून का फ्लो बना रहे और उसके चारों तरफ नई चमड़ी और पेशियां बन जाए। ऐसा ही हुआ। धीरे-धीरे कर उसकी कटी उंगली पेट में पूरी तरह से बन गई जिसे डॉक्टरों ने निकाल ही लिया।
अब आखिर में जान लीजिए इस तरह के सबसे ताजे मामले के बारे में। 42 साल के कारलौर मैरिओटी की कलाई एक गंभीर एक्सीडेंट के बाद अलग हो गई थी। ब्राजील के ऑर्लियंस में रहने वाले इस शख्स के हाथों को बचाने के लिए डॉक्टरों को उसके पेट में एक कैविटी बनानी पड़ी। पेट के अंदर ही ऐसा माहौल बनाना पड़ा ताकि वो जब हाथ को वहां सिल दें। ऐसा इसलिए ताकि उसके अंदर इंफेक्शन ना हो जाए। छह हफ्तों के बाद उसकी कलाई को पेट से अलग किया गया। तब तक उसका हाथ अंदर ही अंदर घाव से छुटकारा पा गया था और कलाई हाथ से जुड़ भी गई थी।