इस अलार्म क्लॉक को तो देखते ही उड़ जाएगी नींद, वीडियो में देखें कैसे करता है यह काम
Sun, 16 Jul 2017 02:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Simone Giertz Alarm Clock
- फोटो : Simone Giertz/ Youtube
अगर मां की चप्पल, बाबू जी की डांट और अलार्म क्लॉक की कर्कश आवाज का भी आपकी नींद पर कोई असर नहीं होता, तो ये मशीन आपके लिए बेस्ट है।
Simone Giertz Alarm Clock
- फोटो : Simone Giertz/ Youtube
25 साल की सिमोन ने इसे तैयार किया है। इसे आप पलंग की बगल वाली टेबल पर नहीं रख सकते बल्कि बेड के सिरहाने से सटे दीवार पर फिट करना होगा।
Simone Giertz Alarm Clock
- फोटो : Simone Giertz/ Youtube
तस्वीर देखकर तो आप खुद ही समझ गए होंगे कि यह काम कैसे करता है। अलार्म बजते ही रबर से बना यह हाथ नीचे सो रहे व्यक्ति पर पूरे 1 मिनट तक या फिर जब तक अलार्म बंद न कर दिया जाए, तब तक ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाता रहेगा।
Simone Giertz Alarm Clock
- फोटो : Simone Giertz/ Youtube
सिमोन को इस अनोखे अलार्म क्लॉक की डिजाइन का आइडिया हैलोवीन पार्टी में मिला।
इस फ्रेंडशिप डे पर क्या आप अपने जिगरी यार को यह अलार्म क्लॉक तोहफे में देना चाहेंगे? फैसला लेने से पहले इस वीडियो में डेमो तो देख लीजिये...