फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयले से चलती है यह कार, बनाने वाले के दिमाम की भी देंगे दाद

Wed, 24 Jan 2018 10:04 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
steam engine car
एक शख्स ने अपने कीमती 400 घंटे खर्च कर एक ऐसी बेजोड़ कार बनाई है जो जबरदस्त चर्चाओं में है। जी हां अब तक जिस किसी की नजर ने इसे देखा है उसने इसके आविष्कारक की तारीफ की है। 

यकीनन आप भी इसे देखेंगे तो आपका मन भी उस व्यक्ति की प्रशंसा करने को करेगा जिसने इसे बनाया। अब जानिए कैसे हुआ ये सब... 

 
विज्ञापन

2 of 4
steam engine car
दरअसल, एक शख्स ने अपनी रिटायरमेंट के बाद इस कार को बनाया है। जहां रिटायरमेंट के बाद अक्सर लोग खाली बैठे जाते हैं, वहीं इस शख्स ने कुछ अलग करने की ठानी।  

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन के 67 वर्षीय फ्रेंक रोथवेल ने इस समय का सदुपयोग करके अपना शौक भी पूरा करने के साथ लोकप्रियता भी हासिल कर ली। 

 
विज्ञापन

3 of 4
steam engine car
दरअसल, खुद को व्यस्त रखने के लिए इस फ्रेंक ने 50 साल पुरानी एक लैंड रोवर कार खरीदी और उस पर अजीबोगरीब एक्सपेरीमेंट करने के बारे में सोचा। 

आपको जानकर हैरानी होगी कि पेट्रोल से चलने वाली गाड़ी को उन्होंने स्टीम इंजन कार बना डाला। जी हां, इस पर फ्रेंक के 400 घंटे यानी 16 दिन और 33 हजार डॉलर का खर्च आया। उन्होंने गाड़ी का पेट्रोल इंजन निकालकर उसमें कोयला चालित इंजन लगा दिया।

 
विज्ञापन

4 of 4
steam engine car
अब यह कार बिलकुल स्टीम से चलते वाली ट्रेन की तरह काम करती है। यह कार 24 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है। बता दें  इसके पहले भी वह स्टीम वैगन बना चुके हैं। फ्रेंक ने इसे ऐसे तैयार किया है कि जब भी वह इस कार में निकलते हैं, तो हर कोई उन्हें मुड़कर देखता जरूर है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें