फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5-6 महीने नहीं सिर्फ 12 घंटे में तैयार होगा आपके सपनों का महल, खर्चा भी मामूली

Tue, 13 Mar 2018 03:28 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
demo
अगर आप घर बनवाते हैं तो उसे बनने में कितना वक्त लगता है..? शायद आपका जवाब होगा 2-3 महीने... लेकिन अगर हम कहें यह काम महज 12 घंटे में ही पूरा हो जाएगा तो शायद यह बात आपको हज्म न हो।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
demo
इस बात को आप भले ही सीरियस न लें, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बाताना चाहेंगे ऐसा होना पॉसिबल है। 21 वीं सदी में इंसान ने खुद को इतना उन्नत और प्रगतिशील बनाया है कि वह महीनों का काम घंटों में निपटा सकता है। 

जी हां, यह सब तकनीक के कारण ही संभव हुआ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक एक स्टार्टअप कंपनी ने 12-24 घंटे के भीतर घर तैयार करने के ख्वाब को हकीकत में बदल दिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
demo
एक रिपोर्ट की मानें तो 'आइकन' नामक कंपनी घर बनाने में खास तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। यह तकनीक है कम लागत वाली 3D प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी...

विशेषज्ञ मान रहे हैं कि कंपनी की इस तरकीब से दुनिया भर में घर बनाने से जुड़े बाजार में अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह कंपनी 650 वर्ग फुट का एक मंजिला मकान सीमेंट से केवल 12-24 घंटे में तैयार कर देती है। 

 

4 of 5
demo
सबसे खास बात यह है कि कंपनी इस टेक्नोलॉजी में प्लास्टिक से नहीं, बल्कि सीमेंट से घर तैयार करती है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि साधारणत: सीमेंट से बने मकान का लेंटर सेट होने में 20 से 22 दिन लगते हैं। लेकिन इस टेक्नोलॉजी से महज 12 घंटे में सीमेंट का मकान बनकर आपके सामने होगा। 

यह टेक्नोलॉजी काफी पॉपुलर हो रही है। इसकी मदद से नए मकान का ढांचा तैयार करने में चंद घंटे ही काफी हैं। बता दें मकान बनाने की इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल लो-कॉस्ट में भी किया जा सकता है। तो अब फिक्र की बात नहीं क्योंकि कम बजट में भी आपके सपनों का महल तैयार हो जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo
कंपनी जो घर बनाती है, उसमें एक लिविंग रूम, बेडरूम, बाथरूम और एक पोर्च शामिल है। गौरतलब हो, 650 वर्ग फुट का एक मंजिला मकान बनाने की लागत तकरीबन 6 लाख रुपए है। 

कंपनी भविष्य में इस लागत को घटाकर करीब 2.5 लाख रुपए तक करना चाहती है। बता दें इस टेक्नोलॉजी से साधनों की बर्बादी भी नहीं होगी और लेबर कॉस्ट भी कम रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें