फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saturn Ring: बहुत जल्द खत्म हो जाएंगे शनि ग्रह के छल्ले? जानिए आखिर क्या है इसकी वजह

Thu, 04 May 2023 06:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Saturn Is Losing Its Rings - फोटो : iStock
Saturn Ring: सौरमंडल में सबसे अनोखे ग्रहों में शनि ग्रह शामिल है, क्योंकि इस ग्रह के चारों ओर छल्ला है। इससे शनि ग्रह को आसानी से पहचाना जा सकता है, लेकिन सबसे हैरानी वाली बात यह है कि अब शनि ग्रह के छल्ले धीरे-धीरे गायब हो रहे हैं। यह भी जानकारी नहीं है कि यह शनि ग्रह के आसपास कब तक रहेंगे। साल 1980 से ही खगोलविदों को यह जानकारी है कि शनि के सबसे अंदर वाले बर्फीले छल्ले को सबसे ऊपरी वायुमंडल खत्म कर रहे हैं। नीचे वाले छल्ले ऊपरी वायुमंडल में घुल रहे हैं और ग्रह पर बारिश हो रही है। 

वैज्ञानिकों के मुताबिक, शनि ग्रह का यह छल्ला बहुत जल्द ही खत्म हो जाएगा, लेकिन अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि इसका पता लगाया जा सकता है। नासा का शक्तिशाली जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप यह पता लगा सकता है। इससे यह समझा जा सकता है कि शनि पर पड़ने वाली बर्फ हर दिन पिघल कर इतना पानी बनाती है, जिससे एक ओलंपिक स्वीमिंग पूल भर सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
Saturn Is Losing Its Rings - फोटो : iStock
वैज्ञानिकों का कहना है कि अमेरिका अतंरिक्ष एजेंसी नासा का जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप शनि ग्रह के छल्ले के खत्म होने से संबंधी जानकारी प्रदान कर सकता है। जेम्स वेब ने शक्तिशाली उपकरणों से वह काम किए हैं, जो अभी तक कोई टेलीस्कोप नहीं कर पाया था।
विज्ञापन

3 of 5
Saturn Is Losing Its Rings - फोटो : iStock
जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने अंतरिक्ष के सबसे दूर के प्रकाश की तस्वीरें खींचकर भेजी हैं। जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के ग्रह वैज्ञानिक जेम्स ओ डोनोग्यू का कहना है कि शनि ग्रह के छल्लों के खत्म होने की गति का पता लगाया जा रहा है।

Optical illusion: अगर हिम्मत है तो Q की भीड़ में O को ढूंढकर दिखाएं, 10 सेकेंड में ढूंढने वाला कहलाएगा जीनियस

4 of 5
Saturn Is Losing Its Rings - फोटो : iStock
ओ डोनोग्यू ने एक बयान में कहा कि हाल ही में एक शोध से जानकारी सामने आई है कि यह छल्ले आने वाले कुछ लाख साल तक शनि ग्रह का हिस्सा रहेंगे। उन्होंने बताया कि शनि ग्रह के छल्ले कब तक रहेंगे इसका पता लगाने के लिए जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप और हवाई में मौजूद केक ऑब्जर्वेटरी का इस्तेमाल किया जाएगा। टेलीस्कोप की मदद से यह जानने की कोशिश की जाएगी कि शनि ग्रह पर एक पूरे मौसम में रिंग की बारिश में क्या उतार-चढ़ाव आता है। 

Aliens World: मिल गया 'एलियंस की दुनिया' का रास्ता! शोध से वैज्ञानिकों के उड़े होश, अब खुलेंगे बड़े रहस्य
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Saturn Is Losing Its Rings - फोटो : iStock
खत्म हो जाएगा शनि ग्रह का छल्ला

इससे पहले शोध में पता चला था कि शनि ग्रह पर भारी मात्रा में बर्फ की भारी बारिश हो रही है। नासा के कैसिनी अंतरिक्ष यान ने यह पताया लगाया था कि शनि ग्रह पर हर सेकंड 400 से 2800 किग्रा बर्फ की बारिश हो रही है। अगर ऐसे ही बर्फ की बरसात होती रही, तो आने वाले 30 करोड़ सालों में शनि ग्रह का छल्ला पूरी तरह खत्म हो जाागी। हालांकि बर्फ के गिरने की रफ्तार में बदलाव होता रहता है। एक अनुमान के मुताबिक, यह छल्ला 1 अरब साल में भी न खत्म हो और 10 करोड़ साल में खत्म हो जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें