फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस देश में होती है अपराधियों की पूजा, चढ़ावे में अर्पित की जाती है शराब

Sun, 17 Nov 2019 04:10 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Santos Malandros - फोटो : BBC
ऐसा कोई भी नहीं होगा जिन्हें अपराधियों से दूरी बना कर रहना पसंद नहीं हो। समाज ऐसे लोगों से ना ही कोई रिश्ता रखना चाहता है और ना ही इन्हें अपने घर में आने की इजाजत देता है। लेकिन हमारे इसी समाज में एक ऐसा देश है जो इन अपराधियों की पूजा करता है। यहां के लोग अपराधियों को भगवान के तरह पूजते हैं। आपको यह सब सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन यही सच्चाई है।
विज्ञापन

2 of 5
Santos Malandros - फोटो : BBC
दरअसल लैटिन अमेरिका के वेनेजुएला में लोग अपराधियों की पूजा करते हैं। यहां के लोग इस दुनिया से गुजर चुके अपराधियों की मुर्ति बनाकर उन्हें पूजते हैं। स्पेनिश भाषा में इन अपराधी देवताओं को सैंटोस मैलेंड्रोस कहते हैं। पहले के समय के सभी बदनाम अपराधियों के छोटी-छोटी मुर्तियोंं को एक जगह पर रखा गया है जिसके दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। आइए जानते हैं आखिर इन अपराधियों की पूजा क्यों की जाती है ?
विज्ञापन

3 of 5
Santos Malandros - फोटो : BBC
वेनेजुएला में जनता के बीच इन अपराधियों की छवि रॉबिनहुड वाली रही है। ये सभी अपराधी अमीर लोगों की दौलत लूटकर गरीब लोगों के बीच बांट देते थे। यहां के लोग इन अपराधियों की पूजा इसलिए करते हैं क्योंकि इन्होंने किसी की किसी की हत्या नहीं की। सिर्फ अमीरों को लूटा और गरीबों पर लुटाया।

4 of 5
Santos Malandros - फोटो : BBC
स्थानीय लोगों का मानना है कि मैंलेंड्रो ने अच्छा काम किया है जिसके लिए इन्हें कुछ इनाम दिया जाना चाहिए। अगर इनकी पूजा-अर्चना नहीं की जाएगी तो ये हमसे खफा हो जाएंगें। जिस तरह से हमारे भारत में किसी मन्नत के पूरा होने पर चढ़ावा चढ़ाया जाता है ठीक उसी तरह वेनेजुएला के सैंटोस मैलेंड्रोज को भी चढ़ावा चढ़ाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Santos Malandros - फोटो : BBC
अगर वेनेजुएला में कोई इंसान किसी बात से परेशान है, तो वो मैंलेंड्रो से मन्नत मांगता है। काम हो जाने के बाद इन सैंटोस मैलेंड्रो को चढ़ावा में शराब चढ़ाया जाता है। लोगों की मान्यता है कि ये खुश होकर उन्हें वरदान देते हैं और उनका काम बन जाता है। हां लोग इस बात की सलाह देते हैं कि इन अपराधियों को चढ़ावे में ज्यादा शराब नहीं दी जानी चाहिए। वरना, ये काम छोड़कर जश्न मनाने में मशगूल हो जाएंगे। बेहतर होगा कि इन्हें चखने भर के लिए बीयर दी जाए, ताकि लोगों का काम भी बन सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें