फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine War: जानिए कौन हैं पुतिन के ये खास सलाहकार, रूस-यूक्रेन युद्ध में निभा रहे हैं बड़ी भूमिका

Mon, 27 Jun 2022 11:03 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
कौन हैं पुतिन के ये खास सलाहकार - फोटो : पीटीआई
Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध खत्म होता नजर नहीं रहा है। रूसी सैनिक यूक्रेन के कई शहरों पर मिसाइल से हमला कर रहे हैं। रूस द्वारा किए जा रहे लगातार हमलों से यूक्रेन अब पस्त हो चुका है। लेकिन इसके बावजूद कड़ा प्रतिरोध कर रहा है। इस युद्ध में यूक्रेन को भारी नुकसान उठाना पड़ा है, लेकिन राष्ट्रपति जेलेंस्की हार मानने को तैयार नहीं दिख रहे हैं। 

इस युद्ध को लेकर दोनों देश अपने-अपने दावे कर रहे हैं। रूस का कहना है कि उसने यूक्रेन के कई सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है, तो वहीं यूक्रेन का कहना है कि हजारों रूसी सैनिकों को मार गिराया है। दोनों देशों में हो रही जंग के बीच अब दुनिया पर तीसरे विश्व युद्ध का खतरा मंडराने लगा है। आइए जानते हैं कि रूस-यूक्रेन युद्ध में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कौन-कौन लोग हैं जो रूस-यूक्रेन युद्ध में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
कौन हैं पुतिन के ये खास सलाहकार - फोटो : Twitter @5thSu
रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु

रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु राष्ट्रपित व्लादिमीर पुतिन के वफादारों में शामिल हैं। वह ऐसे व्यक्ति हैं जिनका प्रभाव पुतिन के फैसलों पर दिखाई देता है। रूस की राजनीति पर नजर रखने वालों का मानना है कि सर्गेई शोइगु पुतिन के उत्तराधिकारी हैं। बीते साल सितंबर में जब पुतिन छुट्टी पर गए थे, तो रूस के रक्षा मंत्री भी उनके साथ गए थे। साल 2014 में रूस के क्रीमिया पर जीत के शोइगु हीरो थे। सर्गेई शोइगु ने रूस की मिलिट्री इंटेलिजेंस एजेंसी के इंचार्ज के रूप में भी काम किया है। राष्ट्रपति पुतिन के फैसलों में शोइगु की अहम भूमिका होती है। 
विज्ञापन

3 of 9
कौन हैं पुतिन के ये खास सलाहकार - फोटो : Twitter @MarekDominik79
रूस के सेना के प्रमुख वैलेरी गेरासिमोव 

पुतिन के भरोसेमंद लोगों में शामिल वैलेरी गेरासिमोव के कंधों पर यूक्रेन पर हमले और उस पर जीत की जिम्मीदारी है। जब साल 1999 में चेचेन्या जंग हुई थी, तो रूसी सेना के प्रमुख वैलेरी गेरासिमोव ने अहम भूमिका निभाई थी। पुतिन ने साल 2012 में गेरासिमोव को रूस की सेना प्रमुख बनाया था। इन्होंने भी क्रीमिया पर कब्जे में अहम भूमिका निभाई थी। यूक्रेन के मामले को लेकर कई देशों ने वैलेरी गेरासिमोव को प्रतिबंधित व्यक्तियों की सूची में डाल दिया था जिनमें यूरोपियन यूनियन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया हैं। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद अमेरिका ने भी ब्लॉक लिस्ट में उनको डाल दिया है। 

4 of 9
कौन हैं पुतिन के ये खास सलाहकार - फोटो : Twitter @smalinaqvi05
निकोलाई पातरुशेव, सुरक्षा परिषद के सचिव 

रूसी राष्ट्रपति के बेहद करीबी लोगों में शामिल निकोलाई पातरूशेव मानते हैं कि सालों से रूस को पश्चिमी देश परेशान करने में लगे हैं। वह 1970 के दशक से पुतिन के साथ हैं। निकोलाई पातरुशेव और पुतिन दोनों ही रूस की सुरक्षा एजेंसी एफएसबी के प्रमुख रहे हैं। साल 2008 से पातरूशेव रूस की सुरक्षा परिषद के सचिव के पद तैनात हैं। क्रीमिया पर कब्जे के बाद यूरोपियन यूनियन ने पातरूशेव को भी प्रतिबंधित व्यक्ति लिस्ट में डाल दिया था। साल 2018 में अमेरिका ने भी इनको बैन कर दिया था। 
विज्ञापन

5 of 9
कौन हैं पुतिन के ये खास सलाहकार - फोटो : Twitter @JustTintage
एलेक्जेंडर बोर्तनिकोव, फेडरल सिक्योरिटी सर्विस के डायरेक्टर

रूस की खुफिया एजेंसी एफएसबी के चीफ एलेक्जेंडर बोर्तनिकोव भी पुतिन के भरोसेमंद हैं। पातरूशेव के एफएसबी की कमान छोड़ने के बाद से ही एलेक्जेंडर इस पद पर हैं। पातरूशेव ने साल 2008 में एफएसबी के चीफ का पद छोड़ा था। कई सालों से एलेक्जेंडर पुतिन के साथ हैं। एलेक्जेंडर ने केजीबी में जासूस का कार्य किया है। यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिका ने एलेक्जेंडर बोर्तनिकोव और उनके बेटे को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया है। 
विज्ञापन

6 of 9
कौन हैं पुतिन के ये खास सलाहकार - फोटो : Twitter @JPSHAFF

सर्गेई नारिश्किन, फॉरेन इंटेलिजेंस सर्विस के निदेशक

सर्गेई नारिश्किन एक व्यापारी होने के साथ ही रूस के राजनेता भी हैं। साल 2016 में नारिश्किन को फॉरेन इंटेलिजेंस सर्विस का निदेशक नियुक्त किया गया था। साल 1990 दशक से नारिश्किन पुतिन से जुड़े हुए हैं। सर्गेई नारिश्किन भी पुतिन के वफादारों में शामिल हैं। क्रीमिया पर कब्जे बाद अमेरिका ने इन पर बैन लगा दिया था, लेकिन बाद में हटा लिया था। यह जनवरी 2018 में अमेरिका के दौरे पर भी गए थे। 
विज्ञापन

7 of 9
कौन हैं पुतिन के ये खास सलाहकार - फोटो : Twitter @Defence_IDA
सर्गेई लावरोव, विदेश मंत्री

विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव रूस के सबसे वरिष्ठ डिप्लोमैट में शामिल हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत श्रीलंका में स्थित सोवियत संघ की एंबेसी से की थी। इसके अवाला सर्गेई संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी प्रतिनिधि का भी पद संभाल चुके हैं। सीरिया में अमेरिकी सैनिकों का लावरोव विरोधी करत रहे हैं। 

8 of 9
कौन हैं पुतिन के ये खास सलाहकार - फोटो : twitter @MarkDeReborn

फेडरेंशन काउंसिल की अध्यक्ष वैलेन्तीना मातवियेंको

पुतिन की करीबियों में शामिल अकेली महिला वैलेन्तीना मातवियेंको दशकों से पुतिन के साथ जुड़ी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस के ऊपरी सदन ने यूक्रेन पर हमले की मुहर लगाई थी, तो यह फैसला वैलेन्तीना की वजह से ही लिया था। क्रीमिया के रूस में विलय में वैलेन्तीना ने बड़ी भूमिका निभाई थी। सेंट पीटर्सबर्ग की गवर्नर के पद पर भी वैलेन्तीना तैनात रही हैं। 
विज्ञापन

9 of 9
कौन हैं पुतिन के ये खास सलाहकार - फोटो : Twitter @FraternityZA

विक्टर जोलोतोव, नेशनल गार्ड के निदेशक

पुतिन के सबसे भरोसेमंदों में विक्टर जोलोतोव भी शामिल हैं। कभी पुतिन के बॉडीगार्ड रहे जोलोतोव इस समय नेशनल गार्ड के निदेशक हैं। 1990 के दशक से जोलोतोव भी पुतिन के साथ हैं। जोलोतोव रूस के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की सुरक्षा के मुखिया के पद पर भी रहे हैं। उन्होंने 2000 से 2013 तक यह पद संभाला था। साल 2016 में उन्हें नेशनल गार्ड का निदेशक बनाया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें