फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine War: यूक्रेन के आसमान में रूसी सैनिकों का काल बना 'भूत', मार गिराए रूस के कई फाइटर जेट

Sun, 27 Feb 2022 03:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
यूक्रेन के आसमान में रूसी सैनिकों का काल बना 'भूत' - फोटो : Twitter @ChristopherJM
रूस और यूक्रेन के बीच भीषण जंग हो रही है। दोनों देशों के बीच लड़ाई का चौथा दिन है। रूस की सेना ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकिव में घुस चुकी है।  रूस अब यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जे की तैयारी कर रहा है। रूसी सेना ने राजधानी कीव की चारों तरफ से घेराबंदी की है। इस जंग के बीच 'कीव के भूत' (Ghost of Kyiv) की खूब चर्चा हो रही है। 

दरअसल यह भूत कोई और नहीं है बल्कि यूक्रेन का बहादुर MiG-29 Fulcrum फाइटर पायलट है। यूक्रेन के नागरिकों का मानना है कि यह पायलट देश का हीरो है। लड़ाई शुरू होने के बाद यह पायलट रूस दस्ते में भयानक तबाही मचा चुका है। इस पायलट ने अब तक रूस के छह फाइटर प्लेन को मार गिराया है। इस पायलट ने रूस को भारी नुकसान पहुंचाया है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है? 
विज्ञापन

2 of 5
यूक्रेन के आसमान में रूसी सैनिकों का काल बना 'भूत' - फोटो : iStock
एक यूक्रेन का पायलट राजधानी कीव के ऊपर उड़ान भर रहा है और अपनी साहस का प्रदर्शन कर रहा है। इस पायलट ने रूस को भारी नुकसान पहुंचाया है। जंग के हालात में इन कहानियों पर यकीन नहीं होता है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस भूत के बारे में दावे किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
यूक्रेन के आसमान में रूसी सैनिकों का काल बना 'भूत' - फोटो : iStock
राजधानी कीव के आसमान में उड़ता दिखा भूत?

यूक्रेन के एक पत्रकार ने लिखा है कि मैंने दो यूक्रेनी विमानों को कीव की तरफ जाते हुए और वहां से आते हुए देखा है। उनका कहना है कि उन विमानों में से एक भूत हो सकता है। अब सभी की यह जानने की इच्छा हो रही है कि क्या भूत होते हैं? 

4 of 5
यूक्रेन के आसमान में रूसी सैनिकों का काल बना 'भूत' - फोटो : iStock

कीव के भूत ने रूस के 6 विमानों को किया तबाह

एक मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि एक यूक्रेन के पायलट ने छह रूसी एयरक्राफ्ट को तबाह कर दिया है। इस पायलट को कीव के भूत के नाम से बुलाया जा रहा है। इस पायलट के MiG-29 विमान के कई वीडियो देखे गए हैं। यूक्रेन के इस साहसी पायलट की तारीफ हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूक्रेन के आसमान में रूसी सैनिकों का काल बना 'भूत' - फोटो : iStock
अब इस जंग के बीच रूस यूक्रेन के साथ बेलारूस में बातचीत को तैयार हो गया है, लेकिन यूक्रेनी राष्ट्रपति ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा है कि वह बेलारूस में बातचीत नहीं करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें