फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्शेवाले ने फेसबुक पर फंसाई तीन हजार लड़कियां, खुद भेजती थीं उसे अश्लील फोटो

Thu, 05 Sep 2019 12:51 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : twitter
सोशल मीडिया एक तरफ जहां लोगों के लिए अच्छी चीज है तो वहीं दूसरी तरफ लोग इसका गलत इस्तेमाल कर अपने खराब मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं। वैसे तो आए दिन सोशल मीडिया से जुड़ी कई ऐसी खबरें आती रहती हैं, जिसे सुनकर आप हैरान हो जाते हैं। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है बरेली से, जहां एक रिक्शेवाले ने तीन हजार लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। दरअसल, रिक्शेवाले ने ऐसा पैंतरा अजमाया कि हाईप्रोफाइल लड़कियां उसके प्रेमजाल में फंस गईं और लड़कियां उसको अपनी आपत्तिजनक तस्वीरें भी भेजती थीं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
दरअसल, यूपी के बरेली के रहने वाले जावेद नाम के रिक्शा चालक ने फेसबुक पर आईपीएस नूरूल हसन नाम से आईडी बनाई। इसके बाद करीब तीन हजार लड़कियों से फेसबुक पर ही दोस्ती की। उनमें से कई लड़कियों को उसने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। वह कई फर्जी आईडी के जरिए लड़कियों को फंसाता रहा। लेकिन आईपीएस नूरूल हसन के नाम से आईडी बनाने के बाद उसकी आईडी में लड़कियों की भरमार हो गई। 
विज्ञापन

3 of 5
facebook frauds
जब पुलिस ने रिक्शवाले को गिरफ्तार किया तो उसने पुलिस को बताया कि मैं प्यार मोहब्बत के लिए ही बनी हूं। उसने जिस आईपीएस की आईडी बनाई है वह बरेली के रहने वाले आईपीएस नूरूल हसन हैं जो महाराष्ट्र में तैनात हैं। जब रिक्शा चालक ने फर्जी आईडी बनाई थी तो शुरुआत में तो उसके बहुत ही कम दोस्त थे। लेकिन धीरे-धीरे उसके दोस्त बढ़ने लगे, जिसमें अधिकतर लड़कियां हैं। 

4 of 5
रिक्शेवाले ने फर्जी आईडी के जरिए राजस्थान की नर्स और महिला वकील जैसी कई हाईप्रोफाइल महिलाओं से दोस्ती कर ली। वह इनसे अश्लील चैटिंग भी करता था। लड़कियां बिना मांगे ही अपनी अश्लील तस्वीरें भेजती थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जावेद ने पुलिस को बताया कि उसे यह सब करने में बहुत मजा आता था पर अब सजा भुगतनी पड़ेगी ये पता नहीं था। उसने बताया कि घर में उसका एक और फोन है, जिसमें वीडियो व कॉल रिकॉर्डिंग मौजूद हैं। 52 वर्षीय जावेद हाई स्कूल फेल है, लेकिन उसे थोड़ी बहुत अंग्रेजी आती थी। उसे फेसबुक चैट में अंग्रेजी का फायदा हुआ और लड़कियों से बात करना शुरू कर दिया। पुलिस ने जब जावेद के मोबाइल पर फेसबुक चैट देखी तो वो भी हैरान रह गई। कई लड़कियों को वो शादी के लिए भी कह चुका था. वह लड़कियों को आई लव यू के मैसेज भी भेजा करता था। लड़कियां भी उसे आई लव यू इमोजी भेजती थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें