NASA ISS: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और स्पेसएक्स के क्रू-11 मिशन के चार अंतरिक्ष यात्री सफलतापूर्वक धरती पर वापस लौट आए हैं। नासा ने क्रू-11 मिशन को बीच खत्म करके अंतरिक्ष यात्रियों को वापस बुला लिया है। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है। स्पेसएक्स का ड्रैगन अंतरिक्ष यान कैलिफोर्निया के सैन डिएगो तट के पास प्रशांत महासागर में भारतीय समय के मुताबिक, 2:11 बजे उतरा। इस मिशन को मूल योजना से पहले पूरा किया गया, क्योंकि अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल एक क्रू सदस्य को मेडिकल समस्या हुई थी।
कौन-कौन अंतिरक्ष यात्री हैं?
- नासा के अंतरिक्ष यात्री जेना कार्डमैन (मिशन कमांडर) और माइक फिंके (पायलट)
- जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के एस्ट्रोनॉट किमिया युई।
- रोस्कोस्मोस (रूस) के अंतरिक्ष यात्री ओलेग प्लेटोनोव।