जयपुर में रविवार को 1454 केंद्रों पर आरएएस प्री-2018 की परीक्षा संपन्न हुई लेकिन परीक्षा देने वाले छात्रों को एक अभ्यर्थी की वजह से बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दरअसल एक अभ्यर्थी ओएमआर शीट ही लेकर फरार हो गया। इसके बाद छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर 2 घंटे पहले आने के निर्देश जारी किए गए।