फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल के बच्चे ने खोली अपनी एयरलाइन कंपनी, 2026 से इस कंपनी के साथ मिलकर करेगा काम

Sun, 31 Mar 2019 12:34 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : travelweekly.com.au
कहते हैं 'अगर आप सपना देखने की चाहत रखते हैं, तो सपने बड़े होने चाहिए' क्योंकि आप यह नहीं जानते कि कब यही सपने हकीकत में बदल जाते हैं। ऐसा ही एक 10 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई बच्चे के साथ हुआ। 10 वर्षीय एलेक्स जैक्वॉट अपनी एयरलाइन शुरू करना चाहता है, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि आखिर इसकी शुरुआत कैसे की जाए।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : travelweekly.com.au
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की सबसे पुरानी एयरलाइन क्वांटस (Qantas Airlines) के सीईओ एलन जॉयस को एलेक्स जैक्वॉट ने खत लिखा और अपनी एयरलाइन शुरू करने के विषय पर सवाल किया। जिस पर क्वांटस के सीईओ ने भी एलेक्स के खत का उत्तर देते हुए बताया कि वह कैसे अपनी खुद की एयरलाइन कंपनी खड़ी कर सकता है और इसे सफलता के शिखर तक पहुंचा सकता है।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : twitter
बता दें Qantas Airlines ने ऐलेक्स जैक्वॉट और सीईओ ऐलन जॉयस की बात-चीत वाले इस खत को Qantas Airlines के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है, जिसके बाद से यह काफी तेजी से वायरल हो रहा है। क्योंकि इसके बारे में किसी ने नहीं सोचा होगा कि इतनी बड़ी एयरलाइन कंपनी 10 साल के बच्चे के सवाल को गंभीरता से लेगी और उसके सवाल का जबाव देगी।

4 of 7
agreement letter - फोटो : australianewsly.com
बच्चे के खत का उत्तर देते हुए Qantas Airlines के सीईओ ऐलन जॉयस ने लिखा है कि 'हमारे कॉम्पटीटर आम तौर पर हमसे सलाह नहीं मांगते, लेकिन जब किसी एयरलाइन का लीडर खुद हमसे सवाल करता है तो हम इसे इग्नोर नहीं कर सकते। सामान्य तौर पर प्रतिक्रिया देने का एक ही तरीका है: CEO To CEO.'




 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : australianewsly.com
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की सबसे पुरानी एयरलाइन क्वांटस के ग्रुप सीईओ एलन जॉयस ने ओसेनिया एक्सप्रेस के 10 वर्षीय सीईओ एलेक्स जैक्कॉट से मुलाकात की। क्वांटस ने बताया कि दोनों एयरलाइंस के सीईओ की मीटिंग हो गई है। इस दौरान एयरक्राफ्ट, इन-फ्लाइट केटरिंग और लंबी दूरी की उड़ानों को लेकर चर्चा हुई। दोनों के बीच एक एमओयू भी हुआ है। इसके तहत क्वांटस एयरलाइन और ओसेनिया एक्सप्रेस 2026 से एक-दूसरे का सहयोग करेंगी, तब तक एलेक्स की हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी हो जाएगी। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : australianewsly.com
मीटिंग के बाद जॉयस ने कहा कि एलेक्स ने मुझसे कहा था कि मैं उसे गंभीरता से लूं, हमने ऐसा ही किया। उसका उत्साह देखकर हम प्रभावित हैं। एविएशन इंडस्ट्री को बड़ी सोच रखने वाले लोगों की जरूरत है, एलेक्स में वो बात है। वहीं, ओसेनिया एक्सप्रेस के फाउंडर और सीईओ एलेक्स ने कहा कि हमारे लिए यह बड़ा दिन था। हमने क्वांटस से बहुत कुछ सीखा। लेकिन, वो भी हमसे सीख सकते हैं। एलेक्स के उत्साह को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया की सबसे पुरानी एयरलाइन ने फ्यूचर हाई फ्लायर्स प्रोग्राम लॉन्च करने का फैसला लिया है। इसके तहत नई एयरलाइन शरू करने वाले 7 से 10 साल के बच्चों को एयरलाइन के अंदरूनी कामकाज के गुर सिखाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एलेक्स और उसकी टीम ने समझा क्वांटस का कामकाज 

7 of 7
- फोटो : australianewsly.com
मुलाकात के साथ ही एलेक्स और उसके साथियों को क्वांटस की इंजीनियरिंग सुविधाएं और एयरबस को देखने का मौका मिला। बच्चों ने क्वांटस के पायलट्स और इंजीनियर्स से मुलाकात कर अनुभव शेयर किए। टूर को यादगार बनाने के लिए क्वांटस ने जैक्कॉट की एयरलाइन का नया लोगो और बिजनेस कार्ड भी गिफ्ट किए। उनका ओसेनिया एक्सप्रेस ब्रांड बोइंग ड्रीमलाइनर विमान पर कैसा लगेगा। इसका लुक भी दिखाया।  बता दें कि, एलेक्स पिछले माह जॉयस को पत्र लिखकर चर्चा में आए थे। बच्चे ने जॉयस को लिखा था कि मैं ओसेनिया एक्सप्रेस एयरलाइन शुरू करना चाहता हूं। बतौर सीईओ इसकी बेहतरी के लिए मुझे क्या करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें