फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9300 मील तक अजगर ने महिला के साथ किया सफर, यहां था छिपा और कर रहा था ये काम

Thu, 28 Feb 2019 01:27 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हर कोई चाहता है कि उसका सफर यादगार हो लेकिन अगर उसी दौरान आपके साथ ऐसी घटना घट जाए तो शायद आपने कभी सपने में भी न सोची हो तो फिर आप निश्चित तौर पर हैरान हो जाएंगे। लेकिन कैसा हो अगर कोई चीज अपने आप ही आपके साथ चली आए। यहां हम किसी खतरनाक चीज की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : Social Media
दरअसल, स्कॉटलैंड में रहने वाली मोएरा नाम की एक महिला के लिए उसकी आस्ट्रेलिया ट्रिप हमेशा के लिए यादगार हो गई है। बता दें कि, जैसे ही मोइरा ने लौटकर अपने सामान को अनपैक करना शुरू किया तो उन्हें अपने जूते के अंदर एक अजगर दिखाई पड़ा जो आस्ट्रेलिया से उनके साथ चला आया था।
विज्ञापन

सामान के साथ अजगर ने किया लंबा सफर

3 of 5
- फोटो : edition.cnn.com
मोइरा के सामान के साथ इस अजगर ने मैके से ग्लासगो तक का 9300 मील का सफर तय किया। जब मोइरा ने उसे देखा तो वह उनके जूते में अपनी स्किन छोड़ रहा था। हालांकि बाद में मालूम हुआ कि वह एक गैर जहरीली प्रजाति का अजगर है, जिसे आम तौर पर लोग पालते भी हैं।

अजगर दिखा तो लगा किसी ने मजाक किया है

4 of 5
- फोटो : Social Media
मोइरा के दामाद पॉल ने बताया कि सबसे पहले जब ये अजगर दिखाई पड़ा तो लगा कि किसी ने रबड़ का अजगर जूते में डालकर मजाक किया है लेकिन बाद में जब सच्चाई मालूम हुई तो वह घबरा गईं और उनके होश उड़ गए। उन्होंने सावधानी से जूते को ले जाकर गार्डन में रखा और स्कॉटिश सोसाइटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रअलिटी टू एनिमल को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी बढ़ते ही आस्ट्रेलिया के घरों में मिलने लगते हैं सांप

5 of 5
बीते कुछ दिनों से आस्ट्रेलिया के लोगों को लगातार सांपों और खासकर अजगर का सामना अपने बाथरूम में करना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से ऐसे कई मामले सामने आए हैं। आस्ट्रेलिया में कई बार लोगों को अपने घरों के पीछे अजगर मिलते रहते हैं लेकिन मौसम के गर्म होने पर ये ठंडी जगहों को ढूंढते हैं। ऐसे में अकसर ये एयरकंडीशन या रेफ्रिजरेटर के आसपास पाए जाते हैं। लेकिन जब गर्मी हद से ज्यादा बढ़ जाती है तो ये नमी वाली जगहों को ढूंढने लगते हैं। यहीं वजह है कि ये कई बार घरों को कमोड में पाए जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें