बाबूजी के जमाने में 1 रुपये में 10 गोलगप्पे मिलते थे। जमाना बदला और इस आइटम के तेवर भी। कीमत इतनी बढ़ गई कि अब ये 10 रुपये में सिर्फ 1 मिलते हैं। फिर भी खाने वाले जब भी ठेले पर जाते हैं, ऑर्डर करके पैसे और गिनती भूल जाते हैं। जब तक दिल न भरे खाते रहते हैं।
लेकिन दिल्ली में एक होटल ऐसा है जहां गोलगप्पे खाने का मन करे तो ऑर्डर करने से पहले बटुआ टटोल लेने में ही भलाई है।
पढ़ें: रेस्टोरेंट में नहीं भरना चाहते बिल, तो ये है टाइम टेस्टेड फॉर्मूला !
विज्ञापन
2 of 5
Golgappa
- फोटो : Hmm
दिल्ली में मौजूद इस रेस्त्रां में सिर्फ 1 गोलगप्पे की कीमत करीब 188 रुपये हैं। चार गोलगप्पे वाली प्लेट का ऑर्डर करने पर आपको पूरे 750 रुपये चुकाने पड़ेंगे।
पढ़ें: ऑपरेशन रूम में फ्रेंच फ्राइज का लीजिए मजा, यहां शेफ होते हैं डॉक्टर्स
विज्ञापन
3 of 5
Golgappa
- फोटो : Hmm
आज तक आपने सिर्फ 20 के 4 या फिर 50 के 4 गोलगप्पों का स्वाद ही चखा होगा लेकिन यहां आप 750 रुपये के 4 गोलगप्पे जरूर खा सकते हैं। अब गोलगप्पे खाने वाले गिनती से तो खाते नहीं। यानी अगर यहां दिल खोलकर खाना शुरू कर दिया तो सोच लीजिये आपके बैंक बैलेंस का क्या हाल होगा।
पढ़ें: पूरी दुनिया में इस रेस्त्रां का नक्शा Google पर बना रहा है 'डरावना' निशान, लोग हैरान
4 of 5
Golgappa
- फोटो : Hmm
दिखने में तो ये गोलगप्पे आम गोलगप्पों जैसे ही है। फिर इनमें स्पेशल क्या है? आखिर ये इतने महंगे क्यों हैं?
अरे जनाब ये भी कोई सवाल हुआ! इतनी कीमत तो लाजमी है। जरा तस्वीर में देखिए, कितनी खूबसूरती और स्टाइल से इसे परोसा गया है। ऊपर से एक लग्जरी होटल में बैठ कर इस देसी स्नैक्स को खाने की जो उपलब्धि हासिल होगी, सो अलग। फेसबुक पर लाइक्स मिलेंगे, आपका रौला बढ़ेगा। इतना सबकुछ सिर्फ 750 रुपये में। अब बोलो, महंगे हैं क्या ये गोलगप्पे?
पूछना ही है तो यह सवाल पूछिये कि आखिर दिन भर में कितने डेयरिंगबाज लोग यहां आकर गोलगप्पे का ऑर्डर करते हैं और कितने का बिल चुकाते हैं।
@hmm के अनुसार ऐसा क्रांतिकारी मेन्यू आपको दिल्ली एरोसिटी में मौजूद होटल पुलमैन में देखने को मिलेगा।
[Disclaimer] आधा महीना से ज्यादा बीत चुका है। अगर अभी भी आपके गुल्लक में इतने पैसे हैं कि आप इस बेशकीमती प्लैटर का लुत्फ उठा सकें, तो अति उत्तम। लेकिन अगर हमारी तरह आप भी सिर्फ वीडियो देखकर ही नैन सुख प्राप्ति करने में भरोसा रखते हैं, तो देखें यह क्लिप जिसे Hmm! ने यूट्यूब पर पोस्ट किया है...