फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PUBG की लत ने शख्स को बना दिया ऐसा, करने लगा अजीब हरकतें तो डॉक्टर हुए हैरान

Sat, 12 Jan 2019 05:59 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : Engadget
ऑनलाइन गेम की दुनिया की नई सनसनी देश भर के लाखों युवाओं को अपनी चपेट में ले चुकी है। सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल 'पबजी' यानी 'प्लेयर अननोनस बैटेलग्राउंड्स' नाम के इस गेम ने काफी धूम मचा रखी है। अब इस गेम के खतरनाक परिणाम भी समाने आने लगे हैं। इसका खुमार ही कुछ ऐसा है कि लोग अपने जीवन के असली लक्ष्य को भूल जाते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : gearnuke.com
पबजी (PUBG) का क्रेज भारत ही नहीं पूरी दुनिया पर छाया हुआ है। दुनिया भर में 100 मिलियन से ज्यादा लोग PlayerUnknown's Battlegrounds (PUBG) पबजी गेम डाउनलोड कर चुके हैं। सात मिलियन लोगों ने इसे पांच में से 4.5 रेटिंग दी है। यह मिशन गेम प्ले स्टोर पर टॉप रेटिंग हासिल कर चुका है।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : Polygon
दरअसल, जम्मू-कश्मीर में ऐसा हादसा सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। ये गेम युवाओं में काफी चर्चा में है। नए-नए अपडेट्स के साथ गेम में नई-नई चीजें आ रही हैं जो लोगों को खेलने के लिए उत्साहित कर रही हैं, लेकिन ये गेम लोगों को बीमार भी कर रहा है। इसकी लत खतरनाक साबित हो रही है। 

4 of 8
- फोटो : Digital Trends
पबजी गेम को खेलने की वजह से ही जम्मू-कश्मीर में एक फिटनेस ट्रेनर मानसिक संतुलन खो चुका है। वो खुद को मुक्के मार रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 10 दिन लगातार खेलते-खेलते उसको गेम की इतनी लत लग गई कि वो खुद को मारने लगा। उसने खुद को घायल कर लिया है, जिसके बाद उसे अस्तपाल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : reddit.com
हालांकि, डॉक्टर्स भी इस शख्स की बीमारी देखकर हैरान हैं। उन्होंने बताया कि फिटनेस ट्रेनर पबजी के कारण मानसिक संतुलन खो चुका है। मरीज फिलहाल ठीक स्थिति में नहीं है। वो आंशिक रूप से अपना मानसिक संतुलन खो चुका है, उसे कड़ी निघरानी में रखा गया है। उसका इलाज किया जा रहा है, उम्मीद है कि वो कुछ दिन में ठीक हो जाएगा। 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : Polygon
बता दें, पबजी दुनिया का पांचवां सबसे ज्यादा बिकने वाला गेम है। इसकी लत से बीमार होने वालों की लिस्ट में यह छठा मामला है। इससे पहले 5 लोगों का इलाज डॉक्टर कर चुके हैं। जम्मू-कश्मीर में इस गेम से कई लोग बीमार हो रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के गर्वनर सत्यपाल मलिक ने लोगों से गुजारिश की है कि ऐसे गेम को राज्य और देश में बैन किया जाए।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : Polygon
इससे पहले पबजी खेलने की लत से एक 15 साल का बच्चा बीमार पड़ गया था, जिसका इलाज बेंगलुरु के अस्पताल में हुआ था। बता दें, ये गेम पिछले साल दिसंबर पर क्रिएट किया गया था। अब तक 5 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। जून में ये गेम तीसरा सबसे चर्चित गेम था। ये गेम अब पर्सनल कंप्यूटर, एंड्रॉयड और आईओएस पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

ऐसे खेला जाता है पबजी गेम

8 of 8
पैराशूट के जरिए 100 प्लेयर्स को एक आईलैंड पर उतारा जाता है। जहां प्लेयर्स को बंदूकें ढूंढनी पड़ती हैं और दुश्मनों को मारना होता है। आखिर में जो बचता है वो विनर होता है। 4 लोग ग्रुप बनाकर भी खेल सकते हैं, जो आखिर तक पहुंच गए तो सभी विनर कहलाते हैं। इस गेम को डाउनलोड करने के लिए 2 जीबी स्पेस होना जरूरी है, क्योंकि गेम फोन का काफी स्पेस लेता है।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें