Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरुआत हो जाएगी। गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम तट पर लगने वाले कुंभ मेले का काफी महत्व है। 12 साल में एक बार कुंभ मेले का आयोजन होता है। प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक महाकुंभ चलेगा। इसकी वजह से संगम की नगरी प्रयागराज दुनियाभर में छाया है। महाकुंभ मेले में साधु संत का जमावड़ा लगा हुआ है।
महाकुंभ में आने वाले नागा साधु लोगों के लिए सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र हैं। नागा साधुओं की वेशभूषा और खान-पान आम लोगों से बिल्कुल अलग होती है। कितनी भी कड़ाके की ठंड़ पड़ रही हो, लेकिन नागा साधु वस्त्र धारण नहीं करते हैं। हाड़ कंपाने वाली ठंड में भी वह नंगे बदन रहते हैं। नागा साधुओं का कड़ाके की ठंड में बिना कपड़े रहने का रहस्य बेहद दिलचस्प है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या वजह है कि उन्हें ठंड नहीं लगती है।