फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: ये है दुनिया का अनोखा देश, इससे जुड़ी रोचक बातें जानकर नहीं होगा यकीन

Mon, 01 Nov 2021 06:19 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया का अनोखा देश - फोटो : Pixabay
दुनिया में कई ऐसे देश हैं जो बाकी देशों से बिल्कुल अलग हैं। इन देशों में पुर्तगाल का नाम भी शामिल है। फुटबॉल खेलने वाली दुनिया की बेस्ट टीमों में पुर्तगाल का भी नाम है। इस देश में कई ऐसी चीजें हैं जो दुनिया के दूसरे देशों से इसको अलग करती हैं। आईए बताते हैं इस देश से जुड़ी कुछ दिलचस्प और खास बातें जिनके बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा। 

पुर्तगाल की स्थापना 1128 ईस्वी में की गई थी। इस देश को आधिकारिक तौर पर पुर्तगाली गणराज्य कहते हैं। यह यूरोप के सबसे ज्यादा पुराने देशों में शामिल है। पुर्तगाल की 15 ऐसी जगहें हैं जो यूनेस्को की विश्व विरासत स्थलों में शामिल हैं। अलकोबाका मठ, बटाला मठ और ऑल्टो डोरो वाइन यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल में शामिल हैं। इसके साथ ही पुर्तगाल की कई और रोचक बाते हैं जिनके बारे में कम ही लोग जानते होंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
दुनिया का अनोखा देश - फोटो : Pixabay

पुर्तगाल के एक शेफ ने साल 2012 में कमाल कर दिया था। उसने दुनिया का सबसे बड़ा ऑमलेट बनाने का काम किया था। इस ऑमलेट का वजन 5443 किलो से भी ज्यादा था। 
विज्ञापन

3 of 5
दुनिया का अनोखा देश - फोटो : Pixabay
पुर्तगाल का कोयंबरा विश्वविद्यालय काफी प्रसिद्ध है। यह दुनिया के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में शामिल है। इसकी लाइब्रेरी बेहद अनोखी है और इसमें रखी पुस्तकों को दीमक नुकसान ना पहुंचा पाएं इसके लिए एक खास उपाय किया गया है। यहां चमगादड़ पाले गए हैं ताकि वे दीमकों को खा जाएं। 

4 of 5
दुनिया का अनोखा देश - फोटो : Pixabay

पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में स्थित एक पुल यूरोप का सबसे लंबा पुल है। 17 हजार मीटर से भी ज्यादा लंबे इस पुल का नाम वास्को डी गामा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुनिया का अनोखा देश - फोटो : Pixabay
पुर्तगाल में ही पानी के अंदर बना दुनिया का सबसे बड़ा कृत्रिम पार्क है। इस पार्क को ओशियन रिवाइवल अंडरवॉटर पार्क' कहा जाता है। इसके अलावा पुर्तगाल में कई बेहद खूबसूरत स्थल हैं जहां हमेशा पर्यटक आते रहते हैं। इन जगहों की खूबसूरती देखती ही बनती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें