हम सभी जानते हैं कि मरे हुए लोग वापस नहीं आते हैं। ऐसा बस फिल्मों में होता है कि मरे हुए लोग वापस आ जाते हैं। लेकिन गुजरात में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। क्योंकि 14 साल पहले जिस महिला की मौत हो गई थी वह जिंदा पाई गई है और अब वह पुलिस की हिरासत में है। इस घटना ने गुजरात के पाटन शहर के बलवा गांव की पुलिस की नींद खराब कर दी है। बता दें कि पकड़ी गई महिला हत्या के मामले में संदिग्ध है।