Planetary Parade 2026: अतंरिक्ष में कभी-कभी अद्भुत और दुर्लभ खगोलीय घटनाएं होती हैं। खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए 28 फरवरी का दिन बेहद खास है। शाम होने पर 28 फरवरी को आसमान में बेहद खूबसूरत और अद्भुत नजारा दिखाई देगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह एक लाइन में दिखेंगे। इस दौरान बुध, शुक्र, शनि, नेप्च्यून, यूरेनस और बृहस्पति आसमान में एक लाइन में नजर आएंगे।
कब तक दिखेगा अद्भुत नजारा?
- नासा और खगोल विशेषज्ञों ने बताया है कि यह दुर्लभ प्लैनेटरी अलाइनमेंट फरवरी के अंत से मार्च की शुरुआत तक चलेगा। हालांकि, 28 फरवरी को यह सबसे अच्छा नजारा दिखेगा, जो बेहद खास और दुर्लभ है, क्योंकि इतने ग्रह एक साथ शाम को आसमान में कम ही नजर आते हैं।
आइए आपको दुर्लभ प्लैनेटरी अलाइनमेंट के बारे में विस्तार से बताते हैं।