24 इंच का पिज्जा: खाने से ज्यादा फोटो खिंचवाने के लिए टपक रही है लार
Sun, 25 Jun 2017 04:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Pizza
- फोटो : cosmopolitan
पूरे 24-इंच की ये पिज्जा स्लाइस इंस्टाग्राम क्रेज़ बन चुकी है।
Pizza
- फोटो : Instagram
हटो जी हटो, साइड हटो...पिज्जा का ये ऑर्डर अब डाइनिंग टेबल पर भी फिट नहीं हो रहा...
Pizza
- फोटो : Instagram
जो भी इसे खरीद रहा है, ऑर्डर मिलते ही पहले इसके साथ एक सेल्फी ले रहा है।
Pizza
- फोटो : Instagram
वैसे इसके स्वाद के बारे में भी लोगों ने बताया कि इसमें चीज़ और रेड सॉस को दिल खोलकर डाला गया है, जो इसे आम पिज्जा की तरह ही लज़ीज़ बनाता है।
Pizza
- फोटो : Instagram
यानी साइज़ के साथ एक्सपेरिमेंट करने के फेर में स्वाद के साथ कोई समझौता नहीं किया गया है।
Pizza
- फोटो : Instagram
यह सुपरस्लाइस मैक, चीज़ और लसानिया की वैराइटी में तैयार की जा रही है।
Pizza
- फोटो : Instagram
ये कमाल की चीज़ बन रही है अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क के यॉन्कर्स में मौजूद 'पिज्जा बार्न' दुकान में।
Pizza
- फोटो : Instagram
माना कि फिलहाल आप इसका लुत्फ नहीं उठा सकते, लेकिन इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरों से खुद को तो तसल्ली दे ही सकते
हैं।
Pizza
- फोटो : Instagram
क्या पता, बटर से फुली लोडेड इन तस्वीरों को देख पिज्जा बनाने वाले किसी भारतीय ज्वॉइंट का दिल पिघल जाए, वो भी आपके लिए
कुछ ऐसी शानदार चीज़ तैयार कर दे।
Pizza
- फोटो : cosmopolitan
अगर आप दो फुट के इस पिज्जा को देख ये सोच रहे हैं कि आपका वज़न बढ़ने वाला है, तो ज्ञानवर्धन के लिए बता दें कि इसे उठाने में ही आपका वर्कआउट हो जाएगा।