फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायलट ने बीच रास्ते से ही इमरजेंसी बताकर लौटाया विमान, एयरपोर्ट पर मां भूल गई थी बच्चा

Wed, 13 Mar 2019 02:30 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : Indiatimes.com
हवाई सफर से पहले कुछ छूट जाए तो भी कार या बस की तरह वापस लौटकर उसे लिया नहीं जा सकता। फ्लाइट को वापस आने की अनुमति तभी मिलती है जब कोई इमरजेंसी हो लेकिन सऊदी अरब का एक अनोखा मामला सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : File Photo
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट SV832 जेद्दाह से कुआलालांपुर के लिए उड़ान भर चुकी थी, तभी सऊदी अरब की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका बच्चा एयरपोर्ट पर ही छूट गया है। पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से संपर्क किया। सऊदी अरब में यह घटना बीते सप्ताह के अंत में हुई।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : File Photo
सऊदी निवासी महिला ने जेद्दाह से कुवालालंपुर जा रहे विमान संख्या एसवी 832 के चालक दल के सदस्यों से शिकायत की कि वह अपने बच्चे को किंग अब्दुल अजीज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बोर्डिंग इलाके में ही भूल कर आ गई है तो विमान को बीच रास्ते से ही लौटा कर वापस लाया गया। 

4 of 8
- फोटो : File Photo
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विमान का पायलट एटीसी अधिकारियों से विमान को वापस लैंडिंग करने की इजाजत मांग रहा है। जिसमें पायलट बड़े भावुक अंदाज में एटीसी स्टाफ अपने साथी से ये पूछ रहा है कि ऐसी स्थिति के लिए क्या नियम हैं? इसके बाद वह पायलट को समस्या दोहराने के लिए कहता है।
 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : File Photo
पायलट बताता है कि महिला बच्चे को किंग अब्दुल अजीज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भूल गई है और यात्रा जारी रखने से इनकार कर दी है। पायलट कहता है कि ईश्वर हमारे साथ है। क्या हम वापस आ सकते हैं या फिर क्या करें। एटीसी ऑपरेटर इस बात को लेकर हैरानी जाहिर करते हुए ऐसी घटना होने की स्थिति में अपनाये जाने वाले प्रोटोकोल के बारे में चर्चा करते हैं। 

देखिए वीडियो-

विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : File Photo
अंत में पायलट ने मानवता का हवाला देते हुए नियंत्रक को विमान वापस लैंडिंग की इजाजत देने के लिए मना लिया। एटीसी पायलट को फ्लाइट वापस लैंड करने की अनुमति दे देता है। सोशल मीडिया पर मानवीयता के आधार पर फैसले लेने के लिए पायलट की काफी तारीफ हो रही है। वहीं कई लोग मां को बच्चा भूल जाने के लिए आलोचना भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : File Photo
हालांकि, ये साफ नहीं है कि फ्लाइट स्टार्ट होने के कितनी देर बाद महिला को अपनी गलती का अहसास हुआ। बीते साल जर्मनी में भी ऐसा मामला सामने आया था। तब पुलिस ने बताया था कि एक कपल अपनी बेटी को एयरपोर्ट पर भूल गए।
विज्ञापन

मां ने बच्चे से मिलाने पर कहा शुक्रिया

8 of 8
- फोटो : File Photo
विमान के वापस हवाई अड़डे पर उतरने के बाद मां दौड़ी-दौड़ी अपने बच्चे के पास पहु्ंची। मां परेशान थी और बच्चा काफी डरा हुआ। मां को देखते ही बच्चा अपनी मां से लिपट गया। महिला ने विमान को वापस लाने और बच्चे से मिलाने के लिए पायलट और उसके साथियों का शुक्रिया अदा किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें