Paul Alexander: दुनिया में ऐसी कई बीमारियां हैं जो अगर किसी को हो जाए तो जिंदगी बेहद कठिन हो जाती है। पोलियो भी उन्हीं बीमारियों में से एक है। आज हम आपको पोलियो से ग्रसित एक ऐसे शख्स की हैरतअंगेज कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनी जिंदगी के 70 साल एक मशीन के सहारे गुजारनी पड़ी। हम बात कर रहे हैं पॉल अलेक्जेंडर की। पॉल अलेक्जेंडर एक ऐसे व्यक्ति थे, जिनकी जिंदगी एक आयरन लंग(लोहे के फेफड़े) के अंदर सिमट कर रह गई। आयरन लंग मशीन में पॉल की गर्दन और सिर बाहर रहता था, बाकी का शरीर मशीन के अंदर पूरी तरह से सील होता था। इस मशीन में हवा का दबाव कम और ज्यादा करके सांस लेने का काम किया जाता था। पॉल को इस मशीन से कभी अलग नहीं किया जा सकता था, यही वजह थी कि नहाना, खाना, सोना, सब कुछ इसी मशीन के अंदर ही करना पड़ता था।