फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 महीने की बच्ची के पेट में पल रहे थ्ाे जुड़वा, पैरेंट्स ने नहीं दिया ध्यान और अब

Wed, 10 Aug 2016 03:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बच्‍ची - फोटो : daily-mail
तमिलनाडु के एक छोटे से गांव में रहने वाले परिवार की 15 महीने की बच्ची कुछ खा-पी नहीं पा रही थी। उसका पेट बढ़ता चला जा रहा था। वो पूरा दिन लेटी रहती थी। मां-बाप समझ नहीं पा रहे थे आखिर उसे क्या बीमारी हुई है। बच्ची की बीमारी का पता लगाने के लिए वो उसे डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने उन्हें जो बात बताई उसे सुन पैरेंट्स के होश उड़ गए। 
विज्ञापन

2 of 5
बच्‍ची - फोटो : daily-mail
श्री गनपथ्य हॉस्पिटल के डॉक्टर ने कहा कि बच्ची के पेट में जुड़वा पल रहे हैं। डॉक्टर ने कहा कि हर साल पूरी दुनिया से सिर्फ 200 केस सामने आते हैं। बच्ची का नाम ‌निशा है। निशा के पिता राजू और मां सुमाथी को लग रहा था कि उसके पेट में ट्यूमर है। 
विज्ञापन

3 of 5
बच्‍ची - फोटो : daily-mail
डॉक्टर ने पैरेंट्स से कहा कि बच्‍ची का तुरंत ऑपरेशन करना पड़ेगा। डॉ विजयगिरी ने बताया कि दो घंटे चले इस ऑपरेशन के बाद भ्रूण को निकाल दिया गया है। लेकिन बच्ची के अन्य ऑरगन्स पर असर पड़ा है। इन भ्रूण का वजन 3.5 किलोग्राम था।

4 of 5
बच्‍ची - फोटो : daily-mail
ऑपरेशन से पहले निशा का वजन 8 किग्रा था। जब पैदा हुई तब उसके पेट में सूजन थी। निशा मां बाप मजदूरी कर घर चलाते हैं ‌इसलिए उन्होंने बीमारी पर ध्यान नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बच्‍ची - फोटो : daily-mail
मां का कहना हैं कि पैदा होने के बाद से ही उसे सांस लेने में परेशानी होती थी। लेकिन हमारे पास इलाज कराने के लिए पैसे नहीं थे। इसके चलते ये भ्रूण बढ़ते चले गए। अब निशा ठीक हो रही है और जल्द ही उसे डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें