एमपी5 सबमशीन गन हल्की बंदूक है और इससे कुछ वर्जन से एक मिनट में 900 राउंड गोलियां चलाई जा सकती हैं। साथ ही साथ उसे काफी अचूक भी माना जाता है। इसके अलग-अलग वेरिएंट अलग साइज में उपलब्ध हैं। भारत में भी हमारी सेना, मैरिन कमांडो, नेशनल सुरक्षा गार्ड्स, मुंबई पुलिस की एंटी टेरर यूनिट फोर्स वन, मिजोरम पुलिस, स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप और दिल्ली पुलिस इसका इस्तेमाल करती है।