प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पाब्लो एस्कोबार के भाई रॉबर्टो एस्कोबार के मुताबिक, सिर्फ रुपयों की गड्डियों को बांधने के लिए वो हर हफ्ते 1000 डॉलर का रबर बैंड खरीदता था। कोलंबिया के सरकारी कर्मचारियों के प्रति पाब्लो ने केवल एक ही उसूल अपना रखा था, 'या तो रिश्वत लो या फिर गोली खाओ'। ऐसे में उसने कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। पाब्लो के वजह से कोलंबिया दुनिया का 'मर्डर कैपिटल' बन गया था। देश में निरंतर संघर्ष के चलते हजारों लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।