फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oumuamua: क्या साल 2017 में सचमुच हमारे सौर मंडल में एलियंस आए थे? जानिए क्या है इस एस्टेरॉयड का रहस्य

Thu, 11 Sep 2025 01:31 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एलियंस की जब बात आती है तो एक खास तरह के एस्टेरॉयड Oumuamua को कौन भूल सकता है। साल 2017 में यह एस्टेरॉयड पृथ्वी के बेहद ही करीब से गुजरा था।
विज्ञापन
1 of 5
Oumuamua - फोटो : Adobe Stock
हमारा यह ब्रह्मांड करोड़ों आकाशगंगाओं से मिलकर बना है। आसमान में अनगिनत तारों को देखते हुए कई बार हमारे मन में यह सवाल आता है कि क्या इस ब्रह्मांड में हम अकेले हैं? या हमारे अलावा भी कहीं किसी सुदूर ग्रह पर कोई एलियन जीवन मौजद होगा। नासा ने अब तक कई तरह के एक्सोप्लेनेट्स को ढूंढ निकाला है, जिनमें से कई ग्रह तो पृथ्वी जैसे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इन एक्सोप्लेनेट्स में कहीं कोई विकसित जीवन फलफूल रहा है?

इंसान लंबे समय से आकाश में टकटकी लगाए इन सब सवालों के जवाब ढूंढता रहा है। गीजा के पिरामिड हों या माया सभ्यता की रहस्यमयी लिखावट हर जगह कई ऐसे संकेत मिलते हैं, जो परग्रही जीवन को लेकर हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं। वहीं आज के इस आधुनिक युग में विज्ञान टेलीस्कोप और अंतरिक्ष यान की मदद से इन सवालों के जवाब ढूंढ रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Oumuamua - फोटो : Freepik
एलियंस की जब बात आती है तो एक खास तरह के एस्टेरॉयड Oumuamua को कौन भूल सकता है। साल 2017 में यह एस्टेरॉयड पृथ्वी के बेहद ही करीब से गुजरा था। इस एस्टेरॉयड का आकार और संरचना देखने के बाद कई लोगों का मानना था कि यह कोई एस्टेरॉयड नहीं बल्कि एक एलियन शिप है। 

Dancing Plague: जब दुनिया में फैल गई थी नाचने की बीमारी, हफ्तों तक डांस ही करते रहे लोग और गिरकर मर गए 
विज्ञापन

3 of 5
Oumuamua - फोटो : Freepik
इस दौरान ओमुआमुआ के विचित्र गुणों को देखने के बाद कई वैज्ञानिक काफी परेशान हो गए थे। यह एस्टेरॉयड 400 मीटर लंबा और 10 गुना पतला था। इसकी रफ्तार करीब 87.3 किलोमीटर प्रति सेकेंड थी। हालांकि, इसके पास धूल और गैस से बनी पूछ नहीं थी। 

Alien Life: सौरमंडल में ही मौजूद हो सकती है एलियन लाइफ, इस विशाल ग्रह के चांद पर मिल सकते हैं जीवन के सबूत

4 of 5
Oumuamua - फोटो : Freepik
उस समय इस एस्टेरॉयड की रफ्तार में भी बदलाव देखने को मिला था। इस कारण ओमुआमुआ का संबंध एलियन से जोड़ा जाने लगा। हालांकि, कुछ स्टडी के बाद वैज्ञानिकों ने कहा कि ओमुआमुआ का संबंध एलियन से नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Oumuamua - फोटो : Freepik
ये हमारे सोलर सिस्टम के बाहर से आया था। इस पर किए गए शोध में पता चला कि इस एस्टेरॉयड की चट्टान से हाइड्रोजन गैस निकल रही थी, जिसकी वजह से इसकी स्पीड बढ़ रही थी। जर्नल नेचर की शोध के मुताबिक इस एस्टेरॉयड की सतह की बर्फ में हाइड्रोजन के अणु फंसे हुए थे। सूर्य की गर्मी की वजह से इसकी बर्फ पिघली होगी, जिसके चलते हाइड्रोजन मुक्त हो गया। इस कारण इसकी स्पीड बढ़ी थी। 

Snake: ये हैं अमेजन के जंगल में पाए जाने वाले पांच खतरनाक सांप, काट लें तो पल भर में जा सकती है जान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें