फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Optical Illusion: तस्वीर में छिपी है बिल्ली, 9 सेकेंड में खोजने वाला ही कहलाएगा जीनियस

Sat, 25 Jul 2026 03:38 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Optical Illusion: तस्वीर में एक ऐसी चीज छिपी हुई है जिसे ढूंढना आसान नहीं है। यही खेल का मजा है, पहली नजर में सब कुछ नॉर्मल लगता है, लेकिन जैसे-जैसे आप ध्यान से देखते हैं, दिमाग उलझता चला जाता है।

विज्ञापन
1 of 5
ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें - फोटो : adobe
सोशल मीडिया पर हर दिन कोई नया विजुअल पजल लोगों की आंखों और दिमाग को उलझा देता है। देखने में बेहद साधारण लगने वाली तस्वीरें अचानक से चुनौती बन जाती हैं और यही वजह है कि ऑप्टिकल इल्यूजन इंटरनेट पर हमेशा चर्चा में रहते हैं।  इन दिनों एक तस्वीर ने हजारों यूजर्स को रोककर रख दिया है। पहली नजर में यह इमेज सिर्फ एक क्लासरूम ही दिखता है। लेकिन असली ट्विस्ट यहीं छिपा है, इसमें आपको एक बिल्ली को ढूंढना है और खेल का नियम कहता है कि आपको इसे सिर्फ 9 सेकेंड में ढूंढना है। सुनने में आसान, लेकिन करने में बेहद मुश्किल।  
विज्ञापन

2 of 5
ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें - फोटो : adobe
तस्वीर का पैटर्न इतना पेचीदा कि आंखें बार-बार धोखा खा जाती हैं। यही कारण है कि बिल्ली सामने होते हुए भी तुरंत दिखाई नहीं देता। इस पजल को हल करने के लिए सिर्फ तेज नजर ही नहीं, बल्कि धैर्य और गहरी फोकस की भी जरूरत है। यही वजह है कि ऐसे टेस्ट को अक्सर ऑब्जर्वेशन स्किल और आईक्यू टेस्ट से जोड़ा जाता है।  
विज्ञापन

3 of 5
ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें - फोटो : adobe
विशेषज्ञ बताते हैं कि हमारा दिमाग पहले से पहचाने हुए पैटर्न को जल्दी स्वीकार कर लेता है। इसी वजह से कई बार बिल्कुल सामने मौजूद चीज भी हमारी नजर से छूट जाती है। यही मनोवैज्ञानिक खेल इस वायरल तस्वीर में भी हो रहा है। हजारों लोग बिल्ली खोजने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन कई देर तक देखने के बाद भी उन्हें सफलता नहीं मिली। कुछ ने तो मजाक में यह तक कह दिया कि तस्वीर में बिल्ली है ही नहीं।  

4 of 5
ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें - फोटो : adobe
ऑप्टिकल इल्यूजन सिर्फ मनोरंजन नहीं हैं, बल्कि यह हमें यह भी दिखाते हैं कि हमारा मस्तिष्क विजुअल जानकारी को कैसे प्रोसेस करता है। यही कारण है कि ऐसे पजल्स हमें बार-बार आकर्षित करते हैं और हमारी सोचने-समझने की क्षमता को चुनौती देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें - फोटो : adobe
कई बार दिमाग को उलझाने वाले ऐसे विजुअल पजल्स में लोग घंटों तक कोशिश करते रहते हैं, लेकिन सही जवाब हाथ नहीं लगता। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें इस चुनौती का हल नहीं मिला, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। तस्वीर में लाल रंग का घेरा साफ-साफ उस जगह को दिखा देता है, जहां चालाकी से बिल्ली छिपाई गई है।  यही वजह है कि जिन्होंने समय रहते इस रहस्य को सुलझा लिया, उन्हें सोशल मीडिया पर मजाकिया अंदाज में "जीनियस" का तमगा दिया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें