फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपी है चालाक बिल्ली, हिम्मत है तो 15 सेकेंड में खोजकर दिखाएं

Mon, 03 Oct 2022 06:22 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इस तस्वीर में छिपी है चालाक बिल्ली - फोटो : Twitter
Optical Illusion: इंटरनेट पर इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें (Optical Illusion Photos) खूब देखने को मिलती हैं। इन तस्वीरों से आपके दिमाग की अच्छी खासी कसरत हो जाती है। आप अपने दिमाग का जितना ज्यादा इस्तेमाल करते हैं वह उतना ही तेज होता है। दिमागी कसरत के लिए पहेलियों को सुलझा, पजल्स को साॅल्व और ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर के टास्क को पूरा कर सकते हैं। इस तरह की तस्वीर को लोग खूब पसंद करते हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली इन ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों (Optical Illusion on Social Media) में कुछ न कुछ चीजें जरूर छिपी होती हैं जिन्हें खोजना होता है। इसके लिए कुछ सेकेंड मिलते हैं जिनमें तस्वीर में छिपी चीज को ढूढना पड़ता है। आज हम आपके लिए एक ऐसी ही वायरल तस्वीर लेकर आए हैं जिसमें आपको बिल्ली खोजना है। इस बिल्ली को खोजने के लिए समय निर्धारित किया गया है। अगर आप इस समय में बिल्ली को खोज लेते हैं, तो आपको जीनियस माना जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
इस तस्वीर में छिपी है चालाक बिल्ली - फोटो : Twitter
ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज (Optical Illusion Photo) को देखने के बाद अधिकतर लोगों का दिमाग घूम जाता है। आंखों को धोखा देने वाली इन तस्वीरों में छिपी चीजों को खोजना बेहद मुश्किल काम होता है। इन तस्वीरों में चीजें हमारी आंखों के सामने ही होती हैं, लेकिन दिखती नहीं हैं। अब एक बार फिर ऐसी ही तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एक बिल्ली छिपी हुई है जिसे आपको खोजना है।
विज्ञापन

3 of 5
इस तस्वीर में छिपी है चालाक बिल्ली - फोटो : Twitter
अगर आपकी नजर बाज की तरह तेज है तो आप आसानी से इस पहेली को सुलझा सकते हैं। इसके साथ ही जिन लोगों का दिमाग तेज है वह भी कोशिश करते हैं तो इसको आसानी सुलझा सकते हैं। हालांकि तेज दिमाग वाले लोगों को भी कभी-कभी कामयाबी नहीं मिलती है, क्योंकि यह तस्वीरें भ्रमित करने वाली होती हैं। इनको देखने के बाद हमारी आंखें धोखा खा जाती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल यह तस्वीर भी कुछ ऐसी ही है। 

4 of 5
इस तस्वीर में छिपी है चालाक बिल्ली - फोटो : Twitter
इस बेहद साधारण दिखने वाली तस्वीर को सुलझाना कोई बेहद कठिन काम है। इस तस्वीर में आपको एक चालाक बिल्की को खोजना है। इस बिल्ली को खोजने के लिए लोगों को 15 सेकेंड का समय दिया गया है। इस तस्वीर को सुलझा पाने में 99 प्रतिशत लोग फेल हो चुके हैं। सिर्फ एक प्रतिशत लोग ही इस तस्वीर में बिल्ली को खोज पाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस तस्वीर में छिपी है चालाक बिल्ली - फोटो : Twitter
इस वायरल तस्वीर में एक टूटी फूटी सड़क दिख रही और एक घर का निचला हिस्सा दिख रहा है। इसी तस्वीर में बिल्ली भी छिपी हुई है, लेकिन ज्यादातर लोगों को बिल्ली नहीं दिख रही है। अब देखना है कि आप इस चालाक बिल्ली को खोज पाते हैं या नहीं। अगर आपको बिल्ली अभी भी नहीं दिख है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हमनें तस्वीर शेयर की है जिसमें आप आसानी से बिल्ली को देख सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें