फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपा है भंवरा, क्या आप 20 सेकेंड में खोज लेंगे? 99 फीसदी लोग खोजने में फेल

Sun, 09 Oct 2022 04:55 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इस तस्वीर में फूलों के बीच छिपा है भंवरा - फोटो : Twitter
Optical Illusion Viral Photo: इन दिनों सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion on Social Media) ट्रेंडिंग टाॅपिक बन गया है। इंटरनेट पर अक्सर ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी तस्वीरें (Optical Illusion Viral Photo) देखने को मिलती हैं। इन तस्वीर को लोग खूब पसंद करते हैं, क्योंकि ऐसी तस्वीरें लोगों के दिमाग को चैलेंज करती हैं और सोचने पर मजबूर कर देती हैं। कई तस्वीर में छिपी चीजों को खोजना होता है जबकि कुछ तस्वीरें आपकी पर्सनैलिटी के रहस्य को खोलती हैं। इन तस्वीरों से दिमागी कसरत भी अच्छी खासी हो जाती है।

आज एक बार फिर हम आपके लिए ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर लेकर आए हैं जो आपके दिमाग का परीक्षा लेने वाली है। ऑप्टिकल इल्यूजन में कोई न कोई चीज छिपी होती है जिसे आपको खोजना होता है। तस्वीर में चीजों को इस तरह छिपाया जाता है कि वह लोगों को आसानी से नजर नहीं आती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन में चीजें हमारी आंखों के सामने ही होती हैं, लेकिन दिखती नहीं हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
इस तस्वीर में फूलों के बीच छिपा है भंवरा - फोटो : Twitter
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है इस तस्वीर में सूरजमुखी के फूल दिख रहे हैं। इन्हीं फूलों के बीच एक फूल के ऊपर भंवरा मंडरा रहा है जिसे आपको खोजना है। सूरजमुखी के फूल मंडरा रहे भंवरे को खोजने के लिए आपके पास सिर्फ बीस सेकेंड का समय है। इसी मिले समय में आपको भंवरे को खोजना है। अगर 20 सेकंड के अंदर आपने भंवरे को खोज निकाला तो आप यह चैलेंज जीत लेंगे। 

Optical Illusion: इस तस्वीर में चेहरों के बीच छिपी है बिल्ली, हिम्मत है तो 17 सेकेंड के अंदर खोजकर दिखाएं
विज्ञापन

3 of 5
इस तस्वीर में फूलों के बीच छिपा है भंवरा - फोटो : Twitter

दिमाग को हिला देने वाली ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों से मानव के मस्तिष्क की ऑब्जर्वेशन स्किल बढ़ती है। इसके अलावा ऑप्टिकल इल्यूजन से वैज्ञानिकों को यह समझने में आसानी होती है कि किसी तस्वीर के बारे में बातचीत करते और सोचते समय इंसान का मस्तिष्क कैसे काम करता है। यह भी इसी तरह की तस्वीर है। 


Hannah Carroll: इस 19 साल की लड़की की बाबा वेंगा से हो रही तुलना, इस साल 10 भविष्यवाणियां हो चुकी हैं सच

4 of 5
इस तस्वीर में फूलों के बीच छिपा है भंवरा - फोटो : Twitter
ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion ) तस्वीरें देखने में बेहद साधारण लगती हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों को कन्फयूज करने वाली होती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण मान सकते हैं। अगर आप बाज की नजर रखते हैं, तो कुछ ही सेकेंड में भंवरे को खोज लेंगे। 


Horned Spider: इस मकड़ी के सिर पर निकली होती हैं सींग, जानिए इंसानों के लिए कितनी है खतरनाक
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस तस्वीर में फूलों के बीच छिपा है भंवरा - फोटो : Twitter
इस फोटो में बहुत सारे फूलों के बीच एक फूल पर भंवरा बैठा है और वह फूलों की तरह ही दिख रहा है। उसका रंग भी फूलों से मिलता जुलता है जिसकी वजह से उसे खोजना कठिन है। अगर आप भंवरे को बीस सेकेंड में खोज लेते हैं तो आपको जीनियस माना जाएगा। अगर आप नहीं खोज पाते हैं, कोई बात नहीं, क्योंकि हमने तस्वीर शेयर की है जिसमें गोले के अंदर भंवरे को आसानी से देख सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें