Optical Illusion Images: ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें (Optical Illusion Photo) सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती है। इन तस्वीरों को देखने के बाद ज्यादातर लोगों के सामने भ्रम की स्थिति पैदा हो जाती है। इन तस्वीरों में कोई न कोई चीज छिपी होती है जिसे खोजने में ज्यादातर लोग फेल हो जाते हैं, क्योंकि इस तरह की तस्वीरें लोगों को भ्रमित कर देती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) मनोविश्लेषण के क्षेत्र का एक हिस्सा है, क्योंकि इससे दिखता है कि आप किसी भी चीज को किस तरह देखते हैं।
ऑप्टिकल इल्यूजन किसी वस्तु या आर्ट या आपके दिमागी झुकाव और आकार बदलने वाली तस्वीर होती है जो हमारे दिमाग को चुनौती देती है। दिमाग को घूमा देने वाली इन ऑप्टिकल इल्यूजन को लेकर मिले टास्क को पूरा करने में लोगों को अच्छा लगता है। इस तरह की तस्वीरों में छिपी पहेली को बहुत कम लोग ही सुलझा पाते हैं। इन दिनों इस तरह की एक तस्वीर और वायरल हो रही है।