फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Optical Illusion: बाज की नजर वाले भी इस तस्वीर में उल्लू को खोजने में हुए फेल, क्या आपको आया नजर

Mon, 05 Sep 2022 08:16 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बाज की नजर वाले भी इस तस्वीर में उल्लू को खोजने में हुए फेल - फोटो : Twitter
Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) तस्वीरें सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होती रहती हैं। इन तस्वीर को देखने के बाद ज्यादातर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर ऑप्टिकल इल्यूजन की कई तस्वीरें देखने को मिलती हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद ज्यादातर लोगों का दिमाग खराब हो जाता है, लेकिन ऐसी तस्वीरें हमारे दिमाग की अच्छी खासी कसरत करवाती हैं। 

ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों (Optical Illusion Photo) में कोई न कोई चीज छिपी होती है। कई तस्वीरों में छिपी चीजों को खोजना होता है जबकि कुछ तस्वीरें आपकी पर्सनैलटी के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। इन तस्वीरों में चीजों को इस तरह छिपाया जाता है कि वो हमारी आंखों के सामने होने के बाद भी नजर नहीं आती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है जो ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण है। इस तस्वीर को देखने के बाद लोग कन्फ्यूज हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
बाज की नजर वाले भी इस तस्वीर में उल्लू को खोजने में हुए फेल - फोटो : Twitter

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में उल्लू छिपा हुआ है जिसे खोजना है। उल्लू को ऐसे छिपाया गया है कि आसानी से किसी को नजर नहीं आएगा। जैसा कि हमने पहले ही बताया है कि ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में छिपी चीजें हमारी आंखों के सामने ही होती हैं, लेकिन नजर आती हैं। इस तस्वीर में भी उल्लू आंखों के सामने ही है, लेकिन लोगों को दिख नहीं रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
बाज की नजर वाले भी इस तस्वीर में उल्लू को खोजने में हुए फेल - फोटो : Twitter
आंखों को धोखा देने वाली ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज में छिपी चीजों को खोजने का चैलेंजे दिया जाता है जिसे पूरा करने में अधिकतर लोग फेल जाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस तस्वीर में जंगल नजर आ रहा है जिसमें एक पेड़ भी दिख रहा है और इसी में उल्लू छिपा हुआ है। अगर आप 10 सेकेंड में उल्लू को खोज लेते हैं, तो आपको जीनियस माना जाएगा। 

4 of 5
बाज की नजर वाले भी इस तस्वीर में उल्लू को खोजने में हुए फेल - फोटो : Twitter
यह तस्वीर देखने में बेहद सामान्य है, लेकिन इसमें उल्लू खोजना है। आपको उल्लू खोजने के लिए अपने दिमाग पर जोर डालने की जरूरत है। अब यह देखना है कि आप 10 सेकेंड में अपने चैलेंजे को पूरा करने पाते हैं या नहीं। 
तस्वीर में उल्लू सामने ही है, लेकिन दिख नहीं रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाज की नजर वाले भी इस तस्वीर में उल्लू को खोजने में हुए फेल - फोटो : Twitter
जानिए कहां छिपा है उल्लू

इस तस्वीर में जंगल और एक पेड़ दिखाई दे रहा है। इन्हीं के बीच उल्लू बड़ी चालाकी से छिपा है। आप पेड़ के बीचोबीच नजर डालिए, तो आपको उल्लू आसानी से दिख जाएगा। अगर आपको अभी उल्लू नजर नहीं आया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हमनें तस्वीर पोस्ट की है जिसमें आप लाल घेरे में उल्लू को आसानी से देख सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें