Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) की अलग-अलग तस्वीरें सोशल मीडिया पर हर दिन देखने को मिलती हैं। यह तस्वीरें दिमाग की कसरत कराती हैं। कई तस्वीरों में छिपी हुई चीजों को खोजना होता है, जबकि कुछ तस्वीरों में छिपी गलतियों को पकड़ना होता है। कुछ तस्वीरें आपके पर्सनैलिटी यानी व्यक्तित्व के बारे में भी बता सकती हैं। हम आपके लिए आज इसी तरह की एक ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर लेकर आए हैं।
ऑप्टिकल इल्यूजन का आपके दिमाग पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही आपकी स्किल और एकाग्रता को बढ़ाने में मदद करते हैं। सोशल मीडिया पर कई तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन देखने को मिलते हैं जिनमें फिजिकल, फिजियोलॉजिकल और कॉग्निटिव इल्यूजन शामिल हैं। स्टडी के मुताबिक, ऑप्टिकल इल्यूजन भी साइकोएनालिसिस का ही एक भाग है। यह इस बात पर जोर डालते हैं कि किसी चीज को किस तरह देखते हैं।