Optical Illusion: सोशल मीडिया पर कुछ चीजें छिपी होती हैं, लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि इसे ढूंढ कर दिखाइए, तो दिमाग का दही का हो जाता है। सोशल मीडिया इन दिनों इस तरह की तस्वीरें खूब वायरल होती हैं। ऐसी तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन कहा जाता है। इन फोटो में चीजों को खोजने से आपको फायदा मिलता है। ऑप्टिकल इल्यूजन में छिपी पहेलियों को सुलझाने से दिमागी कसरत होती है, जिससे आपका दिमाग हर तरह से सोचने और समझने में सक्षम होता है। इसके साथ ही एकाग्रता भी बढ़ती है।
आज की ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में छिपी चींटी को खोजने का चैलेंज दिया गया है। इस तस्वीर में एक पार्क दिख रहा है, जिसमें कुछ लोग पिकनिक मनाने पहुंचे हैं। उनके साथ कुछ जानवार भी हैं। बिल्ली और कुत्ते भी उनके साथ मस्ती कर रहे हैं। उनके आसपास कई चीजें रखी हुई हैं। उनके पास एक चींटी भी घूम रही है, जिसे आपको खोजना है। चींटी को खोजने के लिए आपके सिर्फ सात सेकेंड का समय है।