Optical Illusion For IQ Test: सोशल मीडिया पर आए दिन दिमाग को चकरा देने वाले ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) देखने को मिलते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर (Optical Illusion Image) एक पहेली होती है जिसमें छिपी चीजों को ढूंढना होता है। इन तस्वीरों में छिपी पहेलियों को हल करने में लोगों को आनंद आता है। इसके साथ ही इनको हल करने से अवलोकन क्षमता बढ़ती है। इन दिनों एक ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसने लोगों के दिमाग को घूमा कर रख दिया है।
इंटरनेट पर वायरल इस तस्वीर में एक पहाड़ दिख रहा है जिसपर हरे भरे पेड़ पौधे नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही पहाड़ का कुछ हिस्सा बिल्कुल साफ है, जहां पत्थर दिख रहे हैं। इन पेड़ पौधों के बीच एक बंदर भी है जिसे आपको खोजना है। पहांड़ पर छिपे बंदर को खोजने के लिए 11 सेकेंड की समयसीमा तय की गई है। अगर आप इस समय के अंदर बंदर को ढूंढ लेते हैं, तो माना जाएगा कि आप जीनियस हैं।