Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरों में छिपी चीजों को खोजने का टास्क मिलता है। सोशल मीडिया पर अक्सर हमें क्विज और पजल देखने को मिलते हैं। इन तस्वीरों में छिपी वस्तुओं को खोजना होता है। इस तस्वीरों में चीजें हमारी आंखों के सामने ही होती हैं, लेकिन नजर नहीं आती हैं। ऐसी तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Photo) कहा जाता है जिसका मतलब होता है आंखों का धोखा। ऐसे में आज हम आपके लिए एक ऐसी ही तस्वीर लेकर आए हैं जिसमें आपको बॉल को खोजना है। इसे खोजने के लिए सिर्फ 12 सेकेंड का समय तय किया गया है।
इस वायरल तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण माना जा सकता है। आप इस तस्वीर को ध्यान से देखिए और बताइए कि इसमें बॉल कहां पर रखी है। कई लोगों को बहुत खोजने के बाद भी बॉल नहीं दिखाई दी है। अच्छे-अच्छे लोग इस तस्वीर में बॉल को खोजने में कन्फ्यूज हो जाएंगे। आइए ढूंढते हैं कि इस तस्वीर में आखिर बॉल कहां पर है।