Optical Illusion: सोशल मीडिया पर आए दिन ऑप्टिकल इल्यूजन की कई तस्वीरें वायरल होती रहती है जो लोगों को कन्फ्यूज कर देती हैं। इनमें से कऊ तस्वीरों में कोई न कोई चीज छिपी होती हैं जिसे खोजना होता है, तो वहीं कुछ फोटोज हमारे व्यक्तित्व (Personality) के बारे में बताती हैं। इन ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में पहेलियों को हल करने में लोगों को अच्छा लगता है। इसके साथ ही इनसे आपके दिमागी की अच्छी खासी कसरत भी होती है।
ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों (Optical Illusion Photo) में इस तरह से चीजों को छिपाया जाता है कि वो हमारी आंखों के सामने ही होती हैं, लेकिन नजर नहीं आती हैं। इन चीजों को लोग खोजने की बहुत कोशिश करते हैं, लेकिन ज्यादातर खोजने में फेल हो जाते हैं। अब इन दिनों एक बार फिर सोशल मीडिया पर ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें दो जगुआर हैं लेकिन सिर्फ एक नजर आ रहा है और आपको दूसरे को खोजना है।