फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Optical Illusion: इस फोटो में सबसे पहले आपने देखा पिलर्स या दो लोग? जवाब के आधार पर जानिए अपनी पर्सनैलिटी

Tue, 16 Aug 2022 04:24 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस तस्वीर में आपको दो चीजें दिखाई दे सकती हैं पिलर्स या दो लोग। अब इसमें सबसे पहले आप क्या देखते हैं वो आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बहुत कुछ बताएगी। लेकिन आपको इस तस्वीर को देखकर 15 सेकेंड में तय करना होगा कि आपने सबसे पहले क्या देखा। 
विज्ञापन
1 of 1
इस तस्वीर से जानिए अपनी पर्सनैलिटी - फोटो : Twitter
Optical Illusions, Personality Test: सोशल मीडिया पर अक्सर कई तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। इन दिनों इंटरनेट पर ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें खूब देखने को मिल रही हैं। यह तस्वीरें देखने में बेहद सामान्य नजर आती हैं, लेकिन दिमाग को घूमाकर रख देती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन का मतलब होता है आंखों का धोखा। इन ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में से कई लोगों को कन्फ्यूज कर देती हैं, जबकि कई तस्वीरें हमारी पर्सनैलिटी के बारे में बताती हैं।

कई तस्वीरों में चीजे छिपी होती हैं जिन्हें हमें खोजना होता है जबकि कुछ तस्वीरों में हम पहले क्या नोटिस करते हैं, इसके आधार पर अपनी पर्सनैलिटी के बारे में जान सकते हैं। इस बीच आज हम एक ऐसी ही तस्वीर लेकर आए हैं जो आपके व्यक्तित्व यानी पर्सनैलिटी के बारे में (Personality) बताएगी। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली इस तस्वीर को आप ध्यान से देखिए और बताइए कि आपने इस तस्वीर में सबसे पहले क्या देखा?

हालांकि इन तस्वीरों को देखने के बाद ज्यादातर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं या उनका दिमाग घूम जाता है। इन तस्वीरों को देखकर 99 प्रतिशत लोगों को समझ में नहीं आता है कि इसमें पहले क्या दिखाई दे रहा है या इसमें क्या छिपा हुआ है। आइए जानते हैं कि यह वायरल तस्वीर आपकी पर्सनैलिटी के बारे में कैसे बताएगी?

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचती हैं। इस तस्वीर को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देकर आप अपनी पर्सनैलिटी के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं। इस तस्वीर को डिजाइन ही ऐसा किया गया है कि लोगों के दिमाग की अच्छी खासी कसरत हो जाए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण माना जा सकता है। 

जानिए क्या-क्या दिख रहा तस्वीर में...

इस तस्वीर में आपको दो चीजें दिखाई दे सकती हैं पिलर्स या दो लोग। अब इसमें सबसे पहले आप क्या देखते हैं वो आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बहुत कुछ बताएगा। लेकिन आपको इस तस्वीर को देखकर 15 सेकेंड में तय करना होगा कि आपने सबसे पहले क्या देखा। 

कैसी है आपकी पर्सनैलिटी

अगर आप इस तस्वीर में सबसे पहले पिलर्स देखते हैं, तो आप अपने जीवन में सुरक्षा और कंफर्ट को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं जिसकी वजह से आपके जीवन में बदलाव आता है और आपकी मुश्किलें बढ़ती हैं। यदि आपने इस तस्वीर में सबसे पहले दो लोगों को देखा है, तो आप एक स्थान पर रहना पसंद करते हैं और आप अपने जीवन में बदलाव पसंद करते हैं। 
 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें