फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Optical Illusion Hindi: इस तस्वीर में आपने सबसे पहले क्या देखा? नजरिए से पता चलेगा आपका स्वभाव

Sun, 26 Jun 2022 01:54 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वायरल तस्वीर में आपने सबसे पहले क्या देखा इस आधार आप अपनी पर्सनैलिटी के बारे में जान सकते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर देखने में साधारण है, लेकिन इसमें खास तौर पर पेड़, इंसान का चेहरा और एक बच्चा दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
1 of 1
इस तस्वीर में आपने सबसे पहले क्या देखा? - फोटो : Twitter
Optical Illusion Hindi: सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऐसी तस्वीरें देखने को मिलती हैं जिसे देखने के बाद ज्यादातर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। इन तस्वीर को ऑप्टिल इल्यूजन कहा जाता है जिसका मतलब होता है आखों का धोखा। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों के लिए सही जवाब देना बेहद मुश्किल होता है। इन तस्वीरों को लेकर पूछे गए सवाल का सही जवाब देने में अधिकतर लोग फेल हो गए हैं।

इंटरनेट पर इस वायरल तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन का सही उदाहरण माना जा सकता है। हम एक ऐसी ही तस्वीर को लेकर आए हैं जो सबसे अलग है और बेहद खास है। अब आप इस वायरल तस्वीर को ध्यान से देखिए और बताइए कि आपने तस्वीर में सबसे पहले क्या देखा। इसके आधार पर आप अपनी पर्सनैलिटी के बारे में जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस तस्वीर से कैसे आप अपनी पर्सनैलिटी के बारे में जान सकते हैं। 

सोशल मीडिया पर ऐसे तस्वीरें आए दिन वायरल होती रहती हैं जिसे देखने के बाद लोग कंफ्यूज हो जाते हैं। इन तस्वीरों को देखे तो बिल्कुल साधारण लगती है, लेकिन देखने पर इनमें कई चीजें एक साथ नजर आती हैं। लेकिन अब सबसे पहले आप क्या देखते हैं जिससे आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बहुत कुछ पता चल जाता है। 

इस वायरल तस्वीर में आपने सबसे पहले क्या देखा इस आधार आप अपनी पर्सनैलिटी के बारे में जान सकते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर देखने में साधारण है, लेकिन इसमें खास तौर पर पेड़, इंसान का चेहरा और एक बच्चा दिखाई दे रहा है। अब देखना है कि आप इसमें सबसे पहले क्या देखते हैं?

इस फोटो में दिख रहा है कि बच्चा पेंटिंग बना रहा है। इसके अलावा इसमें पहाड़, झोपड़ी, हरी घास, पेड़ और चिड़िया को देखा जा सकता है। लेकिन फोटो को देखने पर लग रहा है कि कोई हमें देख रहा है। 

आइए जानते हैं क्या है तस्वीर का मतलब

अगर आप इस तस्वीर में सबसे पहले एक शख्स का बड़ा चेहरा देखते हैं, तो ऐसे व्यक्ति हैं जिसका स्वभाव केंद्रित और उत्साही है। इसका मतलब हुआ कि आप वर्तमान में जीते हैं और बुरे अनुभवों को याद नहीं रखते हैं।

अगर आपने इस तस्वीर में सबसे पहले लड़के को पेंटिग बनाते हुए देखा तो शांत स्वभाव के इंसान हैं। अगर आपकी किसी शख्स से लड़ाई हो जाती है, तो उससे दूर रहते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरें वायरल होती हैं जो लोगों के पर्सनैलिटी के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें