फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपे हैं 12 पांडा, आपको आ रहे नजर? हिम्मत है तो 30 सेकेंड में खोजकर दिखाएं

Thu, 22 Sep 2022 05:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
तस्वीर में छिपे हैं 12 पांडा - फोटो : Twitter
Optical Illusion: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें ( Optical Illusion Viral Photo) खूब वायरल होती हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद अधिकतर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं या उनका दिमाग घूम जाता है। ऑप्टिकल इल्यूजन आपको भ्रम में डालते हैं जिसकी वजह से किसी भी पहेली को हल करने में कठिनाई होती है। इंटरनेट पर वायरल होने वाले ऑप्टिकल इल्यूजन को लेकर मिले टास्क को पूरा करने में ज्यादातर लोग फेल हो जाते हैं। अब एक बार फिर सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है। 

इटंरनेट पर वायरल यह तस्वीर आपके दिमाग का दही कर देगी। दिमाग को उलझा देने वाली इस तस्वीर को आप ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) का बिल्कुल सटीक उदाहरण मान सकते हैं। इस तस्वीर में 12 पांडा छिपे हैं, लेकिन लोगों को सिर्फ तीन पांडा नजर आ रहे हैं। बांज की नजर रखने वाले लोग ही तस्वीर में सभी पांडा को खोज सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
तस्वीर में छिपे हैं 12 पांडा - फोटो : Twitter
इंटरनेट पर वायरल होने वाली इस तस्वीर में पांडा को इस तरह से छिपाया गया है कि इन्हें खोजने में तेज दिमाग वालों की भी हालत खराब हो जाएगी। सभी 12 पांडा को खोजने के लिए 30 सेकेंड का समय दिया गया है। अगर आप इस समय के अंदर तस्वीर में छिपे 12 पांडा को खोज लेते हैं, तो आपको जीनियस माना जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
तस्वीर में छिपे हैं 12 पांडा - फोटो : Twitter

ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरों में अक्सर चीजें हमारे सामने होती हैं, लेकिन नजर नहीं आती हैं। इस वायरल तस्वीर के साथ भी कुछ ऐसा ही है जिसको देखने के बाद लोग कन्फ्यूज हो गए हैं। लेकिन इन तस्वीरों से हमारे दिमाग की अच्छी खासी कसरत हो जाती है। अगर आपको किसी का आईक्यू लेवल टेस्ट लेना है, तो उसके लिए यह तस्वीर बिल्कुल परफेक्ट है। 

4 of 5
तस्वीर में छिपे हैं 12 पांडा - फोटो : Twitter
तस्वीर देखने में बेहद सामान्य है, लेकिन सभी पांडा को खोजना बेहद कठिन है। इसके लिए आपको अपने दिमाग पर काफी जोर डालने की जरूरत पड़ेगी। तभी आप सही जवाब दे सकते हैं। अगर आप तस्वीर में छिपे सभी 12 पांडा को 30 के अंदर सेकेंड में खोज लेते हैं, तो आप सबसे बड़े जीनियस कहे जाएंगे। अब देखना यह है कि आपको सफलता मिलती है या नहीं? 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तस्वीर में छिपे हैं 12 पांडा - फोटो : Twitter

यह तस्वीर देखने में बेहद खूबसूरत है जिसमें पहाड़, नदी झरना, पेड़-पौधे और बैठे हुए पांडा नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में बांस के पेड़ के नीचे तीन पांडा बैठे नजर आ रहे हैं और उनके पास एक पक्षी भी बैठा है। अब आपको इसमें 12 पांडा को खोजना है। अगर आपको अभी सभी पांडा नजर नहीं आए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हमनें तस्वीर शेयर की है जिसमें आप आसानी सभी पांडा देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें