Optical Illusion For IQ Test: ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज आंखों को धोखा देने का काम करती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन वाली फोटोज को देखने के बाद ज्यादातर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। लोग समझ नहीं पाते हैं कि आखिर इस तस्वीर में क्या है? सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें अक्सर देखने को मिलती हैं। इन तस्वीरों को लेकर पूछे गए सवाल का बेहद कम लोग सही जवाब दे पाते हैं। अब इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
इस तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण माना जा सकता है। इस वायरल तस्वीर को ध्यान से देखिए और बताइए कि इसमें आइसक्रीम कहां पर छिपी है। तेज दिमाग वाले लोग भी इस तस्वीर को देखने के बाद शायद ही सही जवाब दे पाएं। आइए देखते हैं कि तस्वीर में आइसक्रीम कहां पर है। अब देखना है कि क्या आप आइसक्रीम को खोज पाते हैं या नहीं?