फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video : जिंदा ऑक्टोपस खाने की कोशिश कर रही थी लड़की फिर आगे जो हुआ...

Sat, 11 May 2019 05:44 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : Storypick
आजकल हर जगह पर लोग अपना करियर बनाने के लिए वीडियो का सहारा लेते हैं। पॉपुलैरिटी पाने की भूख में एक चाइनीज ब्लॉगर ने लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान जिंदा ऑक्टोपस खाने की कोशिश की थी लेकिन उसकी ये कोशिश बहुत खतरनाक साबित हुई। 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : Social Media
चाइनीज ब्लॉगर Kuaishou ने आठ भुजाओं वाले ऑक्टोपस को खाने के चक्कर में अपनी जान खतरे में डाल ली। ये चाइनीज ब्लॉगर 'सीसाइड गर्ल लिटिल सेवेन' (Seaside girl Little Seven) के नाम से इंटरनेट पर मशहूर है। इन दिनों इसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : Khaleej Times
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ब्लॉगर Kuaishou ऑक्टोपस को मुंह में डालकर खाने की कोशिश करती है। वैसे ही आठ हाथ पैरों वाला ये प्राणी जोर से महिला के मुंह को जकड़ लेता है और धीरे-धीरे उसे खाने की कोशिश करता है। महिला अपने आपको ऑक्टोपस से छुड़ाने की कोशिश करती है और अंत में वह कामयाब भी हो जाती है।

4 of 8
- फोटो : Social Media
इस जीव ने महिला की स्किन को इतनी जोर से पकड़ रखा था कि उसकी स्किन से खून निकलने लगता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऑक्टोपस ने कितनी कस के उसकी स्किन को पकड़ रखा था कि ब्लॉगर रोने तक लगती है। जब उसने अपने आपको इस जीव के चंगुल से छुड़ाया तब उसकी जान में जान आई। 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : Social Media
जैसे ही ब्लॉगर ऑक्टोपस से छुटकारा पाती है वो मुस्कुराती है और दर्शकों से कहती है कि 'मैं इसे अगले वीडियो में खाऊंगी'। हालांकि, जब इस महिला का ध्यान उसके गाल के जख्म पर जाता है तो वो रोने लगती है और कहती है कि 'मेरा चेहरा खराब हो गया' है।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : Bored Panda
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, विशालकाय मच्योर पैसिफिक ऑक्टोपस अपने ऊपर होने वाले हमले से खुद का बचाव करने के लिए प्रत्येक टेंटेकल (tentacle) पर अपने 280 चूसक का इस्तेमाल कर अटैक करता है।
विज्ञापन

7 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : daily mail
बता दें कि 'सीसाइड गर्ल लिटिल सेवन' लियानयुंग शहर में रहती हैं और अपने Kuaishou अकाउंट के अनुसार समुद्री भोजन खाना पसंद करती हैं। उसने लाइव-स्ट्रीमिंग चैनल शुरू करने के बाद से अपने शो में क्रेफिश और झींगा मछली सहित विभिन्न प्रकार के पके हुए समुद्री भोजन खाए हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
खाए जाने वाला Octopus का आकार काफी छोटा होता है, इसको खाना आसान नहीं होता है। इसे खाने के लिए आपको एक छोटे आकार का जिंदा octopus अपनी chopstick पर लपेटना होता है और इसे ऐसे ही चबाते हुए खाना पड़ता है। देखिए वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें