Ajab-Gajab: नाग और नागिन की बदला लेने की कई कहानियां पढ़ने और सुनने को मिलती हैं। लोगों को कहते हैं कि नाग की मौत का बदला नागिन लेती हैं, लेकिन वैज्ञानिकों के मुताबिक ऐसा संभव नहीं है कि सांप किसी से बदला ले सकते हैं। हालांकि, दुनिया में एक ऐसा जीव है, जो अपनी चोट को नहीं भूलता है और बदला भी लेता है। जी हां, इस जीव का नाम कौआ है, जिसकी गिनती दुनिया के सबसे समझदार पक्षियों में होती है। एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है। वैज्ञानिकों ने शोध में पाया कि कौआ एक दो साल नहीं, बल्कि 17 साल तक किसी इंसान और उसकी दी गई चोट को याद रख सकता है।
नए शोध के मुताबिक, कौआ बदले की भावना को 17 साल तक याद रखते हैं। इसके याद रखने की क्षमता इसकी बुद्धिमानी का नमूना है। कौवे को बुद्धिमानी देखकर लोग हमेशा हैरान हो जाते हैं। कौवों से जुड़ी कई कहानियां पढ़ने और सुनने को मिलती हैं। वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ ने इस शोध की साल 2006 में शुरुआत की थी।